फिल्म में काम देने का झांसा देकर निर्माता ने किया मॉडल का यौन शोषण, गिरफ्तार

मुंबई में एक मॉडल के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में एक फिल्म निर्माता को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के बयान के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पर इस साल मार्च में आरोपी आशीष भवसार के खिलाफ गोरेगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

मुंबई में एक मॉडल के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में एक फिल्म निर्माता को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के बयान के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पर इस साल मार्च में आरोपी आशीष भावसार के खिलाफ गोरेगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, “मॉडल के रूप में काम करने वाली महिला ने मार्च में आशीष भावसार के खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. आरोपी को उनकी अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद अब गिरफ्तार कर लिया गया है.”

पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि आरोपी ने उसे फिल्म में कास्ट करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने कहा, “बलात्कार के बाद, आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी इसके बारे में बताया तो वह उसे जाने से मार डालेगा. उसकी गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 9 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.” मामले में आगे की जांच की जा रही है.

Also Read: कंगना रनौत को फिर झटका, जावेद अख्तर मानहानि केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >