10 साल बाद भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ये पाकिस्तानी फिल्म, नाम जान देखने का करेगा मन

The Legend of Maula Jatt: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और माहिरा खान स्टारर द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट अब भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. मूवी साल 2022 में रिलीज हुई थी.

The Legend of Maula Jatt: पाकिस्तानी एक्टर्स फवाद खान और माहिरा खान की भारत में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. इसलिए, तो जब इस जोड़ी ने सालों पहले बॉलीवुड में डेब्यू किया था, तो उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया था. अब एक बार फिर भारतीय दर्शकों को पाकिस्तानी सितारे बड़े पर्दे पर देखने को मिलेंगे. जी हां आपने सही पढ़ा. द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट, जल्द ही भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. एक्शन-थ्रिलर मूवी मूल रूप से साल 2022 में आई थी.

कब भारत में रिलीज हो रही है द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट

निर्देशक बिलाल लशारी ने भारत में द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट की रिलीज की अनाउंसमेंट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें लिखा, “भारत के पंजाब में बुधवार यानी 2 अक्टूबर को द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट रिलीज हो रही है! दो साल हो गए, लेकिन पाकिस्तान में अभी भी थियेटर्स वीकेंड पर हाउसफुल है! अब, मैं भारत में हमारे पंजाबी दर्शकों को प्यार के इस जादू का अनुभव करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता.”

माहिरा खान और फवाद ने कुछ ऐसे शेयर की एक्साइटमेंट

माहिरा खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया. उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए लिखा, “चलो चलें.” फवाद ने री-पोस्ट करते हुए लिखा, द लीजेंड ऑफ मौला जट एक दशक से अधिक समय में भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली पाकिस्तानी फिल्म बन जाएगी.

क्या है द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट की कहानी

यह पाकिस्तानी क्लासिक फिल्म ‘मौला जट’ का रीमेक है. फिल्म का मुख्य फोकस क्रूर गैंग नूरी नट और लोकल एक्टर मौला जट के बीच पुरानी लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमता है. फिल्म की भारतीय रिलीज ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. फवाद और माहिरा दोनों पहले भारतीय सिनेमा में काम कर चुके हैं. फवाद ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘कपूर एंड संस’ और ‘खूबसूरत’ जैसी फिल्मों का हिस्सा थे. माहिरा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

Also Read- Jatt and Juliet 3 OTT Release: एंटरटेनमेंट का बड़ेगा डोज, इस ओटीटी पर स्ट्रीम हुई दिलजीत दोसांझ की रोमांटिक मूवी

Also Read- OTT Releases This week: इस वीकेंड एक मिनट नहीं होंगे बोर… रिलीज हुई है 5 नई फिल्में और वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >