फैन ने कपिल शर्मा से पूछा- ‘बेटे का क्या नाम रखा है?’, जानें कॉमेडी किंग ने क्या दिया जवाब

Kapil Sharma son name : करीब एक हफ्ते पहले ही कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और वाइफ गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) दूसरी बार माता-पिता बने हैं. गिन्नी ने 1 फरवरी को बेटे को जन्म दिया हैं. कपिल ने इसकी जानकारी फैंस को देते हुए ट्वीट किया था, जिसपर उन्हें ढ़ेर सारी बधाईयां मिली. अब फैंस उनके बेटे का नाम जानने के लिए उत्सुक है. अब एक यूजर ने कपिल से उसके बेटे का नाम पूछ लिया, जिसका कॉमेडी किंग ने ये जवाब दिया.

Kapil Sharma son name : करीब एक हफ्ते पहले ही कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और वाइफ गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) दूसरी बार माता-पिता बने हैं. गिन्नी ने 1 फरवरी को बेटे को जन्म दिया हैं. कपिल ने इसकी जानकारी फैंस को देते हुए ट्वीट किया था, जिसपर उन्हें ढ़ेर सारी बधाईयां मिली. अब फैंस उनके बेटे का नाम जानने के लिए उत्सुक है. अब एक यूजर ने कपिल से उसके बेटे का नाम पूछ लिया, जिसका कॉमेडी किंग ने ये जवाब दिया.

कपिल शर्मा से ट्विटर पर एक यूजर ने सवाल में उनके बेटे का नाम पूछा है. दरअसल, उन्होंने एक पोस्ट लिखा था, ‘हमारे नन्हें बेटे के लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद.’ जिसके बाद एक यूजर ने उन्हें बधाई देते हुए बेटे का नाम पूछ लिया. जिसके बाद कपिल ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा, थैंक्यू, लेकिन अभी नामकरण नहीं हुआ है.’

हालांकि फैंस के मन में ये सवाल बना हुआ है कि कपिल शर्मा अपने बेटे का नाम क्या रखने वाले है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, ‘नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रुप में एक बेटा मिला है, ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया. गिन्नी और कपिल.’ इसके साथ ही कपिल ने #gratitude का भी इस्तेमाल किया है.

Also Read: Nora Fatehi Birthday : जब कपिल शर्मा के शो पर नोरा फतेही ने किया था हिंदी में रैप, कॉमेडी किंग का ऐसा था रिएक्शन, VIDEO

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने और गिन्नी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को काफी सीक्रेट ही रखा था. हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी कि उनका शो क्यों ऑफ एयर हो रहा है. जब एक फैन ने उनसे ये सवाल किया तो कपिल ने बताया कि शो इसलिए ऑफएयर हो रहा है जिससे वो अपनी पत्नी और होने वाले बच्चे के साथ ज्यादा वक्त बिता सकें.

बता दें कि कपिल ने गिन्नी चतरथ से साल 2018 में शादी की थी. कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की बेटी अनायरा का पहला जन्मदिन 10 दिसंबर को है और ठीक दो दिनों बाद यानी 12 दिसंबर को कपिल और गिन्नी की दूसरी वेडिंग एनवर्सरी है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >