रंजीत ने बेटी के साथ ‘महबूबा महबूबा’ गाने पर यूं किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Ranjeet dance video- बॉलीवुड के खतरनाक खलनायकों में से एक रंजीत (Ranjeet) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रंजीत कमाल का डांस कर रहे हैं. उनके साथ उनकी बेटी दिव्यंका बेदी भी है. दोनों शोले फिल्म के हिट गाने ‘महबूबा महबूबा’ पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. इंटरनेट पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

बॉलीवुड के खतरनाक खलनायकों में से एक रंजीत (Ranjeet) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रंजीत कमाल का डांस कर रहे हैं. उनके साथ उनकी बेटी दिव्यंका बेदी भी है. दोनों शोले फिल्म के हिट गाने ‘महबूबा महबूबा’ पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. इंटरनेट पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read: अब सुनील ग्रोवर बने ‘रत्नागिरी’, वीडियो में सुनाया बॉयफ्रेंड केतन से ब्रेकअप का किस्सा, देखें ये फनी VIDEO

दरअसल, रंजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. यह वीडियो जिम का है जिसमें दिव्यंका उन्‍हें डांस एक्‍सरसाइज करा रही है. उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए कहा, “80 साल के करीब..केवल मेरी बेटी अपने इशारों से नचा सकती है.”

वीडियो को देखकर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट करते हुए लिखा, “अमेजिंग गोली अंकल.” जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “चाचा तो तुम्हारा ही हूं.” उनके अलावा कई फैंस ने भी रंजीत के डांस की खूब तारीफ की.

इन दिनों रंजीत कोरोनो वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन में है और घर पर पेंटिग बना रहे हैं. रंजीत ने यह भी कहा है कि वह एक प्रदर्शनी में अपनी कलाकृति को प्रदर्शित करना चाहेंगे.

Also Read: VIDEO: जब शाहरुख और सलमान ने एक साथ इस गाने पर किया डांस, थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरल

आपको बता दें कि अभिनेता रंजीत को 80 के दशक की कई फिल्मों में खलनायक की भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. आखिरी बार रंजीत हाउसफुल 4, वेलकम बैक, शूटआउट एट वडाला में नजर आए थे. हाउसफुल 4 फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, कृति सेनन, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, ऋतेश देशमुख और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >