मशहूर एक्टर Ranjit Chowdhry का 64 साल की उम्र में निधन, कामसूत्र- खूबसूरत जैसी फिल्मों में आए थे नजर

Ranjit Chowdhry का निधन हो गया है. वह 64 वर्ष के थे. 40 से अधिक फ‍िल्‍मों और सीरियल्‍स में काम करने वाले रंजीत चौधरी को खूबसूरत, कामसूत्र और कांटे जैसी फ‍िल्‍मों के ल‍िए याद किया जाएगा.

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है. मशहूर अभिनेता रंजीत चौधरी (Ranjit Chowdhry) का निधन हो गया है. वह 64 वर्ष के थे. 40 से अधिक फ‍िल्‍मों और सीरियल्‍स में काम करने वाले रंजीत चौधरी को खूबसूरत, मिसीसिपी मसाला, कामसूत्र और कांटे जैसी फ‍िल्‍मों के ल‍िए याद किया जाएगा. उनकी मौत से सिनेमा जगत में शोक की लहर है.

इस बात की जानकारी उनकी बहन रैल पदमसी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी. रैल ने रंजीत की एक तस्वीर शेयर की और साथ में बाकी जानकारी दी. उन्हें प्यार से छोटू नाम से भी बुलाया जाता था. वो पेशे से एक एक्टर और थियेटर आर्टिस्ट थे.

रंजीत के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी देते हुए उनकी बहन रैल पदमसी ने लिखा, जो लोग रंजीत को जानते थे, उसका अंतिम संस्कार कल होगा. और 5 मई को उसकी याद में एक प्रार्थना सभा रखी गई है.

हॉलीवुड जाने से पहले रंजीत ने कई बॉलीवुड फिल्मों और हिंदी टीवी सीरियल्स में भी काम किया. ‘खूबसूरत’ में रंजीत चौधरी ने एक्टर राकेश रौशन के छोटे भाई का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके कैरेक्टर की काफी तारीफ हुई थी. जिसके बाद एक-एक कर रंजीत कई फिल्मों में दिखाई दिये.

रंजीत चौधरी ने फिल्म खट्टा मीठा से 1978 में अपना करियर शुरू किया. बाद में वह बातों बातों में, खूबसूरत और कालिया जैसी फिल्मों में नजर आये. वहीं, रंजीत फिल्मों के अलावा थियेटर में भी काफी एक्टिव थे.

Also Read: Salman Khan ने Corona को बताया जिंदगी का Bigg Boss, बोले- चंद जोकरों की वजह से बीमारी फैल रही… VIDEO

उनकी लिखी एक कहानी सैम एंड मी को दीपा मेहता ने फिल्म के रूप में निर्देशित किया था. इस फिल्म में रंजीत ने अभिनय भी किया. दीपा मेहता और रंजीत की दोस्ती लंबे समय तक कायम रही. वह उनकी फिल्मों में लगातार नजर आते हैं. निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म कांटे में भी उनका एक छोटा रोल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >