गरबा खेलने के लिए देने होंगे इतने लाख रुपये ? फाल्गुनी पाठक के शो की टिकट दरों ने उड़ाए होश, फैंस बोले – 'ये मिडिल क्लास के बस का नहीं'

मुंबई में नवरात्रि 2026 की शुरुआत से पहले 'गरबा क्वीन' फाल्गुनी पाठक का शो विवादों में घिर गया है. वजह है टिकटों के आसमान छूते दाम, जो ₹2,200 से शुरू होकर ₹2.04 लाख तक पहुँच चुके हैं. जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर के इस वेन्यू और महँगी टिकटों पर आम फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है.

Falguni Pathak Show Ticket Price: मुंबई में नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है. हर साल की तरह इस बार भी फाल्गुनी पाठक का गरबा शो चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह उनके गाने नहीं, बल्कि टिकटों की कीमत है. 'नवरात्रि उत्सव 2026' के टिकट ₹2,200 से शुरू होकर ₹2.04 लाख तक पहुंच रहे हैं. यह नौ दिनों का कार्यक्रम 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में होगा.

कई फैंस फाल्गुनी पाठक के लोकप्रिय गरबा गानों पर डांस करने का इंतजार करते हैं, लेकिन टिकटों की ऊंची कीमत ने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या नवरात्रि के एक कार्यक्रम के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च करना सही है.

Ticket Price: टिकटों की कीमत 

BookMyShow के मुताबिक, सभी नौ दिनों के लिए फेज 1 अर्ली बर्ड सीजन पास की कीमत ₹16,000 प्रति व्यक्ति थी। फेज 2 सीजन पास ₹18,000 का था, जबकि फिलहाल इसकी कीमत ₹20,000 प्रति व्यक्ति है.

जो लोग सिर्फ एक दिन शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए फेज 1 सिंगल-डे टिकट ₹2,200 (टैक्स अलग) से शुरू हुई थी. वहीं सबसे महंगा विकल्प POD पैकेज है, जिसकी कीमत एक रात के लिए ₹2.04 लाख है.  इस पैकेज में 12 लोग शामिल हो सकते हैं और इसमें ₹10,000 का फूड और बेवरेज कूपन भी दिया जाता है.

Internet Split After this Price: सोशल मीडिया पर लोगों की अलग - अलग प्रतिक्रिया 

टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही उनकी कीमतें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं. कई लोगों ने इतनी महंगी टिकटों पर हैरानी जताई. एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मुझे फाल्गुनी पाठक के गरबा शो का हर साल इंतजार रहता है, लेकिन जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर जैसी जगह चुनने से मिडिल क्लास परिवारों के लिए टिकट खरीदना मुश्किल हो गया है.  नवरात्रि और गरबा का मकसद लोगों को साथ लाना है, न कि महंगी टिकटों की वजह से उन्हें दूर करना। उम्मीद है कि आगे आयोजक आम लोगों के बजट का भी ध्यान रखेंगे."

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने शो के टिकटों की कीमत को लेकर नाराजगी जताई. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा,

"हर बार 'Book My Show' पर यही होता है. इवेंट कंपनियां बड़ी संख्या में पास खरीद लेती हैं और फिर उन्हें ब्लैक में बेचती हैं। पहले से ही टिकट की शुरुआती कीमत 16,000 रुपये है."

एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैडम, जब आप बोरीवली में परफॉर्म करती थीं, तब हजारों लोग आपके गानों पर झूमते थे. नवरात्रि में हमें आपकी आवाज और संगीत चाहिए, न कि महंगे AC वेन्यू. टिकट की कीमत ऐसी होनी चाहिए कि हर कोई उसे खरीद सके. अगर 9 दिनों के लिए 23,000 रुपये खर्च करने पड़ें, तो फिर पार्किंग और खाने-पीने का खर्च कैसे उठाएं? किसी भी आयोजक के साथ जुड़ने से पहले कृपया इस बारे में जरूर सोचें. यह आपके एक सच्चे फैन की अपील है.”

About Falguni Pathak: फाल्गुनी पाठक के बारे में

फाल्गुनी पाठक भारत की सबसे लोकप्रिय पॉप सिंगर्स में से एक हैं. वह अपने इंडिपेंडेंट म्यूजिक और पारंपरिक गरबा गीतों के लिए जानी जाती हैं. कई सालों से वह नवरात्रि समारोह का अहम हिस्सा रही हैं. उन्हें 'गरबा क्वीन' भी कहा जाता है.

90 के दशक में फाल्गुनी पाठक ने 'चूड़ी जो खनकी हाथों में', 'मैंने पायल है छनकाई' और 'याद पिया की आने लगी' जैसे सुपरहिट गानों से खास पहचान बनाई. अपनी अलग आवाज, शानदार स्टेज परफॉर्मेंस और गुजराती संगीत से गहरे जुड़ाव की वजह से आज भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. हर साल मुंबई में होने वाले उनके नवरात्रि गरबा कार्यक्रम का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं.

यह भी पढ़ें: फाल्गुनी पाठक ने लॉकडाउन में पड़ोसियों के लिए बालकनी से गाया गाना- कहीं दूर जब दिन ढल जाए…Video Viral


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >