Fact Check: रूपाली गांगुली नहीं छोड़ रही अनुपमा, TRP बढ़ाने के लिए मेकर्स ने किया पब्लिसिटी स्टंट? जानें सच्चाई

बीते दिन से रूपाली गांगुली को लेकर सोशल मीडिया पर खबर चल रही कि वह अनुपमा सीरियल छोड़ रही है. फैंस ये खबर जानकर परेशान हो गए. अब इसके पीछे क्या सच्चाई है, आपको बताते हैं.

Anupama: इस समय सोशल मीडिया पर राजन शाही के शो अनुपमा से रूपाली गांगुली के हटने की खबरें तेजी से फैल गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आने वाले तीन महीनों में एक्ट्रेस शो छोड़ देगी. ये भी कहा जा रहा कि शो में 15 साल का फिर से लीप आएगा और नये कास्ट की एंट्री होगी. इन खबरों के बाद फैंस काफी परेशान हो गए है और सच्चाई जानना चाहते हैं. अब इसपर लेटेस्ट अपडेट आया है.

अनुपमा नहीं छोड़ रही रूपाली गांगुली

दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा कि अनुपमा से रूपाली गांगुली का ट्रैक शो से खत्म होने वाला है. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के मानें तो, सूत्र ने बताया कि, रूपाली शो को नहीं क्विट कर रही और कहीं नहीं जा रही. ये सारी अफवाहें सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है, ताकि शो को लेकर एक हाइप क्रिएट हो. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि कुछ समय से शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इसपर कुछ नहीं कहा गया है और एक्ट्रेस ने भी चुप्पी साधा हुआ है.

जानिए अनुपमा में 15 साल के लीप के बाद क्या दिखाया गया

गौरतलब है कि अनुपमा में अक्टूबर 2024 को 15 साल का लीप आया था. लीप के बाद कई नये किरदारों की एंट्री हुई थी. ट्रैक में दिखाया गया था कि राही अनु से अलग होकर द्वारका में रहती थी. अनु उसे खोजने के लिए द्वारका जाती है और इसमें उसकी मदद प्रेम करता है. राही उसके साथ वापस अहमदाबाद आ जाती है. अंश, परी, ईशानी और माही का किरदार दिखाया जाता है. काव्या की बेटी माही को अनु अपनी बेटी जैसा प्यार करती है. कहानी आगे-आगे बढ़ती है और दिखाया जाता है कि माही को प्रेम से प्यार हो जाता है. हालांकि प्रेम और राही एक-दूसरे से प्यार करते हैं.

यह भी पढ़ेंAnupama: अनुज के बाद रूपाली गांगुली भी छोड़ रही राजन शाही का शो अनुपमा? आएगा लीप, होगी नये किरदारों की एंट्री

यह भी पढ़ें- Anupama: कौन होगी नयी राही? अलीशा परवीन को ये एक्ट्रेस करेगी रिप्लेस, जानें नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >