Fact Check: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने न्यूबोर्न बेटी संग कराया फोटोशूट, इंटरनेट पर तसवीरें वायरल

Deepika Padukone Photoshoot With Baby Girl: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्ही परी आई है. सभी स्टारकिड की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं. अब कपल की कुछ फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें बेबी के साथ फोटोशूट करवाते देखा जा सकता है. आइये फोटो के पीछे का सच जानते हैं.

Deepika Padukone Photoshoot With Baby Girl: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर, 2024 को एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है. जैसे ही ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर वायरल हुई. फैंस ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी. सभी नए मम्मी-पापा की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं. हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर और दीपिका ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की राह पर चलने का फैसला किया है और वे अपनी बेटी को पैपराजी से दूर रखेंगे. इसी बीच कपल की कुछ फोटोज वायरल हुई है, जिसमें उन्हें नवजात के साथ फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता है. आइये जानते हैं फोटो के पीछे का सच क्या है.

क्या अस्पताल में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेबी गर्ल संग कराया फोटोशूट

अस्पताल से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है. इसमें जहां पहली फोटो में एक्ट्रेस को अपने बच्चे को सीने से लगाते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा दो फोटोज में रणवीर अपनी लाडली से लाड लगा रही हैं. बाप-बेटी की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर आपको दीवाना बना देगी. कई यूजर्स इन तसवीरों को देखकर बेबी गर्ल की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

क्या असली है दीपिका पादुकोण का ये फोटोशूट

हालांकि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की उनके नन्हे मुन्ने के साथ फोटोशूट की तस्वीरें असली नहीं, बल्कि AI जेनरेटेड है. ये पहली बार नहीं है, जब ऐसा हुआ है, इससे पहले भी कपल की कुछ तसवीरें सामने आई थी. जिसमें उन्हें बेबी के साथ पोज देते दिखाया गया था. इन फोटोज ने इंटरनेट पर सुनामी ला दी थी.

दीपिका और रणवीर ने कैसे अनाउंस की थी गुडन्यूज

दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी के जन्म की घोषणा सोशल मीडिया पर की. उन्होंने लिखा, ‘स्वागत है बेबी गर्ल. 8-9-2024. दीपिका और रणवीर’. दीपिका और रणवीर अपनी डिलीवरी से एक दिन पहले सिद्धिविनायक मंदिर भी गए थे. वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर की झोली में डॉन 3 है, जबकि दीपिका आखिरी बार कल्कि 2898 एडी में देखा गया था. सिंघम अगेन में रणवीर और दीपिका एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.

Also Read- Fact Check: कुछ ऐसी दिखती है दीपिका पादुकोण की बेटी, नन्ही परी की पहली तसवीर का जानें सच

Also Read- Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका पादुकोण की नन्ही परी से मिलने पहुंचा ये अरबपति, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >