Entertainmet News Updates: शाहरुख खान को लेकर केआरके ने किया ऐसा ट्वीट, बोले- पठान फ्लॉप हो जाती तो…

Entertainmet News LIVE Updates: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के लॉन्च का दूसरा दिन भी काफी शानदार रहा. इस इवेंट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिये. वहीं 2 अप्रैल यानी आज अजय देवगन और कपिल शर्मा का बर्थडे भी है. प्रशसंक उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं. वहीं अजय देवगन की भोला सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. सबकी नजरें इस फिल्म की तीसरे दिन की कमाई पर है. सिने जगत की तमाम महत्वपूर्ण खबरों के लिए यहां देखें लाइव अपडेट्स…

Live Updates
10:37 PM. 2 Apr 23 5:07 PM. 2 Apr

शनाया कपूर ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

https://www.instagram.com/p/Cqh1HyoL985/

10:37 PM. 2 Apr 23 5:07 PM. 2 Apr

वरुण धवन ने गिगी हदीद को गोद में उठाने के बाद ट्रोल होने पर कहा

मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन समारोह में अमेरिका की सुपरमॉडल गिगी हदीद को उनकी ‘‘सहमति’’ के बिना गोद में उठाने के लिए सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के निशाने पर आए अभिनेता वरुण धवन ने रविवार को कहा कि यह ‘‘पूर्व नियोजित’’ था. इंटरनेट पर वायरल हो रही वीडियो में धवन को मंच पर प्रस्तुति देते हुए हदीद को गोद में उठाते हुए देखा जा सकता है. मॉडल हैरान होती दिखती हैं] लेकिन फिर अभिनेता द्वारा गोद में उठाकर चक्कर लगाने के दौरान थोड़ा नाचते हुए दिखती हैं. वीडियो में बाद में वरुण को हदीद को गाल पर किस करते हुए भी देखा गया. इस पर विवाद बढ़ने से पहले ही धवन ने फौरन इनमें से एक ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि यह पूर्व नियोजित था. फिल्म ‘भेड़िया’ के अभिनेता ने एक ट्वीट पर जवाब दिया, ‘‘मुझे लगता है कि आज आप जागे और आपने जागने का फैसला किया. आपकी गलतफहमी दूर कर दूं और बता दूं कि उनका मंच पर आना पहले से ही तय था, इसलिए भड़ास निकालने के लिए ट्विटर पर कोई नयी वजह ढूंढे. सुप्रभात.’’ बहरहाल, उक्त ट्वीट उपयोगकर्ता ने बाद में डिलीट कर दिया.

10:37 PM. 2 Apr 23 5:07 PM. 2 Apr

बेटे युग संग स्पॉट हुए अजय देवगन

https://www.instagram.com/p/CqhszlTjuT7/

10:37 PM. 2 Apr 23 5:07 PM. 2 Apr

शाहरुख खान को लेकर केआरके ने किया ऐसा ट्वीट

उन्होंने शाहरुख खान एक परफॉरमेंस की तस्वीर शेयर कर ट्वीट किया, सफलता का कोई रिप्लेसमेंट नहीं है. SRK ने 60 साल की उम्र में 25 साल के लड़के की तरह उछल-कूद किया और हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है क्योंकि पठान ब्लॉकबस्टर है. फिल्म फ्लॉप हो जाती तो सब बुरा भला कहते.”

10:37 PM. 2 Apr 23 5:07 PM. 2 Apr

प्रोसेनजीत चटर्जी ने क्यों ठुकराई थी मैंने प्यार किया फिल्म

प्रोसेनजीत चटर्जी ने प्रभात खबर से खास बातचीत में कहा, हां मुझे साजन और मैंने प्यार किया ऑफर हुईं थी, लेकिन मैं उस वक़्त हिंदी इंडस्ट्री में इसलिए आने को तैयार नहीं था, क्योंकि मुझे पता नहीं था कि मैं यहां नंबर वन अभिनेता बन पाऊंगा या नहीं, जबकि बंगाल का मैं नंबर वन एक्टर था. उस वक़्त हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत प्रतिस्पर्धा थी. जैसा काम मैं करना चाहता था, वैसा मिलेगा या नहीं, जबकि बांग्ला फिल्मों में मैं अपने शर्तों पर काम कर रहा था. अभी भी मैं कोई रेस में शामिल नहीं होना चाहता हूं. मैं अच्छा काम करना चाहता हूं. मैं अभी भी खुद को स्टूडेंट ही मानता हूं. मौजूदा दौर में कई एक्टर्स हैं, जो बहुत उम्दा काम कर रहे हैं. जो मुझे भी और अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं. बता दें कि बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी जल्द ही अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज जुबली में नजर आने वाले हैं.

10:37 PM. 2 Apr 23 5:07 PM. 2 Apr

काफी सालों से एकदूसरे को जानते हैं परी और राघव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणीति और राघव एक दूसरे से यूके में अपने यूनिवर्सिटी के दिनों में मिले थे और वे सालों से एकदूसरे के घनिष्ठ मित्र रहे हैं. इस साल की शुरुआत में दोनों को पहली बार लंदन में एक इवेंट में साथ देखा गया था. उन्हें अपने अफेयर की खबरों की अफवाहों की पुष्टि या खंडन करना बाकी है. हालांकि AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने हाल ही में दोनों को उन्हें बधाई देकर शादी की पुष्टि की. वहीं परी के को-स्टार हार्डी संधू ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था

मुख्य बातें

Entertainmet News LIVE Updates: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के लॉन्च का दूसरा दिन भी काफी शानदार रहा. इस इवेंट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिये. वहीं 2 अप्रैल यानी आज अजय देवगन और कपिल शर्मा का बर्थडे भी है. प्रशसंक उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं. वहीं अजय देवगन की भोला सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. सबकी नजरें इस फिल्म की तीसरे दिन की कमाई पर है. सिने जगत की तमाम महत्वपूर्ण खबरों के लिए यहां देखें लाइव अपडेट्स…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Budhmani minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >