World Television Day: टीवी पर इन 8 सीरियल्स ने सालों तक किया राज, लिस्ट में देखें कहीं आपके फेवरेट शो तो नहीं

1 / 1
World Television Day: टीवी पर इन 8 सीरियल्स ने सालों तक किया राज, लिस्ट में देखें कहीं आपके फेवरेट शो तो नहीं
फुल स्क्रीन में देखें

World Television Day: टीवी पर इन 8 सीरियल्स ने सालों तक किया राज, लिस्ट में देखें कहीं आपके फेवरेट शो तो नहीं

World Television Day 2023: हर साल 21 नवंबर को दुनियाभर में वर्ल्ड टेलीविजन डे मनाया जाता है. टीवी के आविष्कार ने लोगों की जिंदगी बदल दी. दुनियाभर में यह मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन है. आज आपको ऐसे शोज के बारे में बताते है जिसने सालों तक टीवी पर राज किया.

राजन शाही का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 सालों से टीवी पर आ रहा है. शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. हाल में सीरियल पर चौथा जेनरेशन लीप आया है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारत 2008 में प्रसारित हुआ और लगभग 15 साल बाद भी टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है. शो सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी धारावाहिक की सूची में शीर्ष पर है.

सी.आई.डी. एक लोकप्रिय थ्रिलर शो था, जिसमें शिवाजी साटम ने एसीपी प्रद्युमन की भूमिका निभाई थी. यह शो 1998 में टीवी पर शुरू हुआ था और 20 सालों तक टीवी पर चला.

स्मृति ईरानी का लोकप्रिय सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी आज भी दर्शकों को याद है. एकता कपूर का सीरियल 2000 में शुरू हुआ और आठ साल से अधिक समय तक चला. ये शो घर-घर में लोकप्रिय था.

श्वेता तिवारी, सीजेन खान, उर्वशी ढोलकिया स्टारर सीरियल 2001 में टीवी पर शुरू हुआ था. यह शो लगभग आठ वर्षों तक चला. शो की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी.

ससुराल सिमर का साल 2011 में शुरू हुआ और 2018 तक टीवी पर चला. शो में दीपिका कक्कड़ ने सिमर का किरदार निभाया था. शो काफी पॉपुलर था. इसका सीजन 2 भी आया था, लेकिन चल नहीं पाया.

करण पटेल और दिव्यंका त्रिपाठी स्टारर ये है मोहब्बतें एक रोमांटिक ड्रामा है. यह सीरियल पहली बार 2013 में प्रसारित हुआ और 2019 तक जारी रहा.

कुमकुम भाग्य 2014 में पहली बार प्रसारित हुआ और 9 साल तक टीवी पर चला. अभी तक सीरियल टीवी पर चल रहा है और इसमें जेनरेशन लीप आ गया है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया ने रिवील कर दी आगे की कहानी, कहा- आप मेरे किरदार से बहुत अधिक…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >