Urfi Javed Struggle: घर न होने पर पार्क में सोया करती थी उर्फी जावेद, रेस्टोरेंट में वेटर ने की थी बेइज्जती

1 / 1
Urfi Javed Struggle: घर न होने पर पार्क में सोया करती थी उर्फी जावेद, रेस्टोरेंट में वेटर ने की थी बेइज्जती
फुल स्क्रीन में देखें

Urfi Javed Struggle: घर न होने पर पार्क में सोया करती थी उर्फी जावेद, रेस्टोरेंट में वेटर ने की थी बेइज्जती

उर्फी जावेद अपनी अजीबो-गरीब ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी. आज हम आपको उर्फी के स्ट्रगल लाइफ के बारे में बताएंगे.

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोरती है. उर्फी अपने कपड़ों को लेकर नये-नये एक्सपेरिमेंट करती रहती है. जिस वजह से कई बार वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती है.

उर्फी ने अपने स्ट्रगल लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा था, ”एक समय था जब मेरे पास घर नहीं था, मैं पार्कों में रहती थी. फ्रेंड्स के घर कुछ दिनों के लिए रहीं. सर्दियों में मैं बिना रजाई और बिना बिस्तर के फर्श पर सोती थी, लेकिन अब, मेरे पास सब कुछ है.

उर्फी ने कहा, आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, जहां से मैंने शुरुआत की थी, तो मैं धन्य, भाग्यशाली और आभारी महसूस करती हूं. एक बात के लिए मुझे खुद पर गर्व है कि मैंने कभी हार नहीं मानी.

उर्फी ने एक किस्सा भी बताया था. जिसमें कहा, मुझे याद है कि एक बार जब मैं एक बड़े रेस्टोरेंट में गई थी, जहां सभी बड़े स्टार्स आते थे. वहां एक वेटर ने मुझे यह कहते हुए अपमानित किया कि आप यहां के मेंबर नहीं हो.

उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकी है. इसके अलावा उन्होंने बड़े भैया की दुल्हनिया, डायन, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की और ऐ मेरे हमसफर जैसे शो में भी काम कर चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >