TRP List: गुम हैं किसी के प्यार में की चमकी किस्मत, लीप का मिला फायदा,जानें टीआरपी लिस्ट में है कितने नंबर पर?

TRP List: BARC हर हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट जारी करता है और इस हफ्ते की रिपोर्ट आ गई है. इस टीआरपी रिपोर्ट का डेटा शो के पिछले हफ्ते के प्रदर्शन पर आधारित है. इससे पता चलता है कि किस शो को दर्शकों ने ज्यादा पसन्द किया. चलिए आपको टॉप 5 सीरियल्स बताते है.

रुपाली गांगुली का शो अनुपमा हर बार की तरह टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर है. शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा अमेरिका जाने वाली है. दूसरी तरफ माया, अनुज के लिए और पागल हो रही है. शो को 2.9 रेटिंग मिली है.

गुम है किसी के प्यार में की कहानी 20 साल आगे बढ़ गई है. शो को लीप लेने का फायदा मिला है. नील भट्ट और आयशा सिंह ने शो को छोड़ दिया है और नये कास्ट की एंट्री हुई है. शो टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है राजन शाही का सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो है. लंबे समय तक टीआरपी लिस्ट का हिस्सा रहा है औऱ इस बार ये तीसरे नंबर पर है. शो में हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत प्रमुख भूमिका में हैं.

ये हैं चाहतें टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर है. शो हर बार लिस्ट में शामिल ही रहता है. शो का अपकमिंग ट्रैक काफी रोमांचक और दिलचस्प है.

मेघा चक्रवर्ती और करण वोहरा अभिनीत इमली पांचवें नंबर पर है. ये सीरियल भी हमेशा लिस्ट में शरीक रहता है. शो की कहानी एक नये मोड़ पर आ गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >