Top 5 Reality Shows: बिग बॉस से लेकर केबीसी तक, ये हैं 5 सबसे लोकप्रिय रियलिटी टीवी शोज, LIST

Top 5 Popular Reality Shows: टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे रियलिटी शोज है, जो जमकर टीआरपी बटोरते है. इसमें सलमान खान का शो बिग बॉस और अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति शामिल है. चलिए आपको टॉप 5 रियलिटी शोज बताते है.

कौन बनेगा करोड़पति लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. शो साल 2000 में शुरू हुआ था और इसे तब से ही अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे है. शो में हर स्टेट से लोग हॉटसीट पर अपनी किस्मत अजमाने आते है. अबतक शो के 14 सीजन हो चुके है.

सलमान खान का शो बिग बॉस लोगों को काफी पसन्द है. हाल ही में इसका 16वां सीजन खत्म हुआ है, जिसके विनर एमसी स्टैन बने. शो को सलमान खान ही हर बार होस्ट करते है.

साल 2008 में शुरु हुए खतरों के खिलाड़ी इंडिया में काफी पॉपुलर हो चुका है. इस शो को पहले अक्षय कुमार होस्ट करते थे लेकिन बाद में इसे रोहित शेट्टी होस्ट करने लगे. इस रिएलिटी शो में सेलिब्रिटीज आते हैं और उन्हें अलग-अलग तरह के खतरों से खेलना होता है. इसके 12 सीजन पूरे हो चुके हैं और 13वां जल्द ही शुरु होगा.

डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा का अबतक 10 सीजन हो चुका है. पहले शो में बतौर जज माधुरी दीक्षित, करण जौहर और मलाइका अरोड़ा होते थे. लेकिन पिछले सीजन में माधुरी दीक्षित, करण जौहर औऱ नोरा फतेही जज बनकर आए थे.

सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल में सिंगर्स अपनी आवाज का जादू जजेस पर चलाते है. शो साल 2004 में शुरू हुआ था. सबसे पहले अभिजीत सावंत इसके विनर बने थे. फिलहाल शो का 13वां सीजन चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >