एक्टर नहीं डॉक्टर बनना चाहती थी Sumbul Touqeer Khan, पैसों की तंगी ने तोड़ दिया था सपना, ऐसे मिला स्टारडम

सुम्बुल खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. एक्ट्रेस इन-दिनों बिग बॉस 16 में धमाल मचा रही है. उनका चुलबुले अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. हालांकि इतसनी शौहरत पाने के लिए एक्ट्रेस को काफी मेहनत करनी पड़ी.

सुम्बुल खान ने अपनी मेहनत से आज हर घर में अपनी पहचान बनाई है. एक्ट्रेस इन-दिनों बिग बॉस 16 में फुल ऑन धमाल मचा रही है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं.

सुम्बुल का जन्म 15 नवंबर 2005 को हुआ था. उनका घर का नाम गुनगुन है और प्यार से फैंस उनको इमली कहते हैं.

अपनी स्ट्रगल लाइफ के बार में बात करते हुए सुम्बुल ने कहा था कि जब मैं मुंबई आई थी तो पापा और मेरी बहन एक छोटे से कमरे में रहते थे. हमारे पास ज्यादा पैसे भी नहीं थे, हम रोज वड़ा पाव खाकर रहते थे, लेकिन कभी शिकायत नहीं की.

सुम्बुल ने 8 साल की उम्र में चंद्रगुप्त मौर्य नाम के सीरियल से टेलीविजन इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. बाद में उन्हें जोधा अकबर में देखा गया. हालांकि इमली फिल्म से घर-घर पहचान मिली.

बहुत कम लोगों को पता होगा कि सुम्बुल एक्टर नहीं बनना चाहती थी. वह डॉक्टर बनने का ख्वाब देखती थी. हालांकि किस्मत को कुछ और मंजूर था. आज अदाकारा एक्टिंग और डांस में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >