साजिद खान की फिल्म में डांस नंबर करती दिखेंगी सौंदर्या शर्मा! जल्द शुरू होगी शूटिंग, जानें इनसाइड डिटेल्स

बिग बॉस 16 में अपनी ग्लैंमरस अदाओं से सबके दिलों पर राज करने वाली सौंदर्या शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी है. एक्ट्रेस जल्द ही साजिद खान की फिल्म में डांस नंबर करती दिखाई देंगी.

बिग बॉस 16 में अपनी अदाओं से सबका दिल जीतने वाली सौंदर्या शर्मा घर से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब है. एक्ट्रेस ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है.

अब ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो सौंदर्या को साजिद खान की एक बॉलीवुड फिल्म में एक गाना मिला है. उन्हें गाने में डांस नंबर करने के लिए कन्फर्म भी कर लिया गया है. जल्द ही एक्ट्रेस इसकी शूटिंग शुरू करेंगी.

साजिद खान 4 साल के लंबे अंतराल के बाद एक फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और अप्रैल 2023 तक फिल्म के फ्लोर पर जाने की उम्मीद है. साजिद खान ने बीबी 16 के प्रीमियर एपिसोड पर फिल्म की घोषणा की थी और इसमें शहनाज गिल मुख्य भूमिका में हैं. अब सौंदर्या भी एक स्पेशल सॉन्ग में दिखाई देंगी.

सौंदर्या शर्मा भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के साथ ‘तुमसा कोई प्यारा’ गाना किया था. इस गाने ने इंटरनेट पर धमाल मचा दी थी. हाल ही में एक्ट्रेस को सिद्धार्थ मल्होत्रा, अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉर्ड में देखा गया था. उन्होंने वेब सीरीज में भी काम किया है. रांची डायरीज में सौंदर्या लीड एक्ट्रेस थी.

आपको बता दें कि सौंदर्या शर्मा पेशे से सौंदर्या एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक डेंटिस्ट भी हैं. उन्होंने अपने पापा की तरह डेंटल में बैचलर कोर्स किया हुआ है. हालांकि इसी दौरान सौंदर्य को लगा कि उन्हें एक्टिंग में ज्यादा इंटरेस्ट है, जिसके बाद वह मुंबई आ गई और मॉडलिंग शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >