कौन है शीजान खान की बहनें Falaq Naaz और Shafaq? तुनिशा शर्मा की थी अच्छी दोस्त

Sheezan Khan Sister Shafaq Naaz Falaq Naaz: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइड मामले में बीते दिन शीजान खान की बहनें शफक नाज और फलक नाज ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने अपने भाई को बेगुनााह बताया. चलिए आपको बत��ते है फलक और शफक के बारे में.

तुनिशा शर्मा सुसाइड मामले में बीते दिन शीजान खान की बहनें शफक नाज और फलक नाज ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए. शफक और फलक ने अपने भाई को बेगुनााह बताया और एक्ट्रेस की मां को लेकर कई बातें कही.

शीजान खान की बहनें शफक नाज और फलक नाज दोनों तुनिशा के काफी क्लोज थी. शीजान और शफक दोनों कई टीवी शोज में नजर आ चुकी है. फलक देवों के देव महादेव, ससुराल सिमर का, सिया के राम लव-कुश, महाकाली- अंत ही आरंभ है, राधा-कृष्ण और विष या अमृत शोज में नजर आ चुकी है.

शफक नाज साल 2010 में सीरियल सपना बाबुल का विदाई में नजर आई थी. इसके अलावा वो गुम है किसी के प्यार में भी काम कर चुकी है. वो क्राइफ पेट्रोल, गुमराह, लाल इश्क, संस्कार लक्ष्मी में भी नजर आ चुकी है.

फलक नाज ने तुनिशा शर्मा के साथ एक फोटो भी पोस्ट किया था. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, हमेशा मुस्कुराते रहो बस, मेरी पसंदीदा इंसान को हैप्पी बर्थडे. फलक नाज आई लव यू अप्पी.’

बीते दिन प्रेस काफ्रेंस में फलक नाज ने कहा था कि, तुनिशा को कभी तकलीफ में नहीं देख सकते थे और वह उनके परिवार के सदस्य की तरह थी. उन्होंने कहा, ‘हमने कभी किसी पर कुछ भी करने का दबाव नहीं बनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >