दूसरी लड़की संग अफेयर से लेकर घरेलू हिंसा तक, राखी सावंत ने पति आदिल खान पर लगाए ये गंभीर आरोप

टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने पति आदिल खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि मुझे आदिल की नई गर्लफ्रेंड के जरिए पता चला है कि उन्होंने तीन साल पहले शादी की थी. राखी ने मीडिया को बताया कि आदिल आज सुबह उन्हें पीटने आया, लेकिन उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया.

राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है. अभिनेत्री ने उनके खिलाफ कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. उन्होंने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसमें उनका दूसरी लड़ी के साथ अफेयर से लेकर घरेलू हिंसा शामिल है.

राखी ने बीती रात ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंची. जहां उन्होंने मीडिया से कहा, “मेरे पास एक घर की चाबी है, उसके पास दूसरी है. मैं पुलिस को उनसे चाबियां लेने के लिए कहने आई थी. वह अब मेरे साथ नहीं है. मुझे वह नहीं चाहिए.” मुझे पुलिस सुरक्षा चाहिए क्योंकि आदिल और उनकी गर्लफ्रेंड मेरे साथ कुछ कर न दें.

राखी ने कहा, ‘मुझे आदिल की नई गर्लफ्रेंड के जरिए पता चला है कि उन्होंने तीन साल पहले शादी की थी. जब मैंने आदिल से ये सब पूछा तो उन्होंने कुरान पर अपना हाथ रखा था और मुझे आश्वासन दिया था कि वह दूसरी लड़कियों के साथ फ्लर्ट नहीं करेगा और न ही किसी और से शादी करेगा. अब मेरा प्यार और शादी से भरोसा उठ गया है. इंसानियत से भरोसा उठ गया है. मेरी जिंदगी नर्क बन गई है.

राखी यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने कहा कि एक नहीं बल्कि आदिल के कई अफेयर्स रहे हैं. उन्होंने कहा, “आदिल को इसके बारे में सोचना चाहिए. मैंने उसे बहुत सारे मौके दिए. मेरी मां ने आदिल को कहा था कि मेरी बेटी को दुख मत देना.

राखी ने मीडिया को बताया कि आदिल आज सुबह उन्हें पीटने आया, लेकिन उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया.

बीती रात भी उन्होंने प्रेस वालों से कहा, “मैं हमेशा आदिल से पूछती थी कि वह मुझे क्यों पीटता है. मैंने मीडिया में जाने की धमकी भी दी. जिसपर उन्होंने कहा कि तुम पर कोई विश्वास नहीं करेगा. वह मुझे कमरे तक खींच कर ले गया.

राखी ने खुलासा किया कि बिग बॉस मराठी 4 में जाने से पहले उन्होंने आदिल को अपने प्रोडक्शन हाउस रेडिल के नाम का एक चेक दिया था. यह 10 लाख रुपये का था. उन्होंने कहा कि यह उसकी मां के इलाज के लिए था, लेकिन ये पैसे आदिल ने रख लिये और मां के इलाज के लिए नहीं दिया.

राखी ने कहा, मेरी माँ के कैंसर के इलाज के लिए एमआरआई और अन्य चीजें के लिए पैसे चाहिए थे, लेकिन उसने नहीं दिए. मेरी मां आदिल की दुख की वजह से चली गई. मेरे भाई-भाभी ने फोन किया, लेकिन वह लोनावला जाकर मस्ती कर रहा था.

राखी ने आगे खुलासा किया, मैसूर पुलिस ने उन्हें दो दिनों के लिए गिरफ्तार किया था. मैसूर में उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >