सामंथा रुथ प्रभु के बारे में नहीं जानते होंगे ये बात, मिडिल क्लास से टॉप एक्ट्रेस तक का सफर नहीं था आसान

1 / 1
सामंथा रुथ प्रभु के बारे में नहीं जानते होंगे ये बात, मिडिल क्लास से टॉप एक्ट्रेस तक का सफर नहीं था आसान
फुल स्क्रीन में देखें

सामंथा रुथ प्रभु के बारे में नहीं जानते होंगे ये बात, मिडिल क्लास से टॉप एक्ट्रेस तक का सफर नहीं था आसान

सामंथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं. एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत कर एक्ट्रेस आज अपनी मेहनत से स्टारडम तक पहुंची हैं.

सामंथा रुथ प्रभु साउथ इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब है. अभिनेत्री ने 2010 में अपने पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ ये मैया चेसावे नामक एक रोमांटिक फिल्म के रूप में अपनी शुरुआत की, जो ब्लॉकबस्टर बन गई

सामंथा रुथ प्रभु का जन्म 28 अप्रैल 1987 को हुआ था. उनके पिता तेलुगु हैं, जबकि उनकी मां मलयाली हैं. हालांकि सामंथा खुद को तमिलियन मानती हैं. समांथा एक मिडिल परिवार में रहती थी, जहां उन्हें हर चीज के लिए संघर्ष करना पड़ा.

एक्ट्रेस फिलहाल सिंगल हैं. हालांकि एक वक्त था जब उन्होंने सिद्धार्थ सूर्यनारायण को डेट किया था. बाद में वह नागा चैतन्य के साथ रिश्ते में आ गई. दोनों ने 2017 में शादी के बंधन में बंध गए. हालांकि, 2021 में वे अलग हो गए.

सामंथा रुथ प्रभु मायोजिटिस नाम की एक बीमारी से लड़ रही हैं. यही नहीं उन्हें डायबिटीज भी है. एक्ट्रेस को उनके परिवार वाले प्यार से यशोदा कहते हैं.

हाल ही में सामंथा फिल्म यशोदा में दिखाई दी. उनके पास देव मोहन के साथ शाकुंतलम और विजय देवरकोंडा के साथ कुशी भी है. फिलिप जॉन के साथ भी उनकी एक प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >