Entertainment News: किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर 10 अप्रैल को होगा रिलीज, मलाइका का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल

Entertainment News LIVE Updates: दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन आज अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं. उनकी पोती नव्या नवेली नंदा ने अपनी दादी जया बच्चन को उनके 75वें जन्मदिन पर विश किया. शनिवार को इंस्टाग्राम पर नव्या ने जया की एक थ्रोबैक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की. यह तस्वीर 1972 की फिल्म शोर की है जिसमें जया और मनोज कुमार थे. वहीं कंगना रनौत के आरोपों पर करण जौहर ने एक पोस्ट साझा किया है जो वायरल हो रहा है. मनोरंजन जगत की तमाम खबरों के लिए यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स...

Live Updates
5:56 PM. 9 Apr 23 5:56 PM. 9 Apr

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट

https://www.instagram.com/p/CqxTMwwtW5B/

5:56 PM. 9 Apr 23 5:56 PM. 9 Apr

टेलर स्विफ्ट और जो एल्विन छह साल के रिश्ते के बाद अलग हुए

अमेरिकी पॉप संगीत की मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट और अभिनेता जो एल्विन छह साल के रिश्ते के बाद अलग हो गए हैं. दोनों के करीबी सूत्र ने एक पत्रिका को खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के बीच का अलगाव सौहार्दपूर्ण था और “यह नाटकीय नहीं था.” सूत्रों ने बताया कि स्विफ्ट की ‘एराज’ यात्रा के दौरान जो एल्विन साथ नहीं थे. उन्होंने बताया, “दोनों हाल फिलहाल में अलग हुए हैं और यही वजह है कि उसे (एल्विन को) किसी भी कार्यक्रम में नहीं देखा गया.” गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से स्विफ्ट (33) और एल्विन (32) ने सगाई की अफवाहों को खारिज करते हुए अपने रिश्ते को निजी रखा था. स्विफ्ट और एल्विन के रिश्ते की शुरुआत 2016 में हुई थी, जिसके बाद कोविड महामारी के दौरान दोनों ने एक साथ संगीत पर काम किया और ग्रैमी पुरस्कार भी जीते.

5:56 PM. 9 Apr 23 5:56 PM. 9 Apr

कल जारी होगा सलमान की फिल्म का ट्रेलर

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी का जान का ट्रेलर सोमवार को शाम 6 बजे जारी होगा. सुपरस्टार ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में इसकी जानकारी दी है.

https://www.instagram.com/p/Cqz0CxaIPZK/

5:56 PM. 9 Apr 23 5:56 PM. 9 Apr

शीजान खान ने की FIR रद्द करने की अपील

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत ने हर किसी को चौंका दिया था. उन्होंने टीवी सीरियल ‘अलीबाबा: दास्तान ए काबुल’ के सेट पर आत्महत्या की ली थी. इसके बाद उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. तुनिशा की मां ने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाये थे. फिलहाल शीजान खान जमानत पर जेल से बाहर हैं. इस बीच खबरें हैं कि शीजान खान ने इस मामले से पीछा छुड़वाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, शीजान खान ने कोर्ट में अपने खिलाफ हुए एफआईआर को रद्द करने की अर्जी दाखिल की है. इस पर 11 अप्रैल 2023 को सुनवाई होगी.

5:56 PM. 9 Apr 23 5:56 PM. 9 Apr

अभिषेक बच्चन ने मां को ऐसे किया बर्थडे विश

9 अप्रैल रविवार को जया बच्चन अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. अभिषेक बच्चन ने मां की तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है. उन्होंने लिखा, सबसे अच्छी फोटो नहीं, मुझे पता है. लेकिन, भावना स्पष्ट है !! किसी भी बच्चे के पहले और चिरस्थायी प्यार के लिए….माँ! जन्मदिन मुबारक हो, मां. मुझे तुमसे प्यार है. यह एक अभिनेता के रूप में मेरे पहले आधिकारिक सार्वजनिक समारोह की तस्वीर है. मेरी पहली फिल्म रिफ्यूजी का म्यूजिक लॉन्च. मुझे आशा है कि मैं उसे मुझ पर गर्व करने का कारण देना जारी रखूंगा.

https://www.instagram.com/p/Cqzj-jrrGIS/

5:56 PM. 9 Apr 23 5:56 PM. 9 Apr

अजय देवगन की फिल्म ने 10 दिन में कमाए इतने करोड़

अजय देवगन की भोला दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित कर रही है. फिल्म ने शुक्रवार को 3.60 करोड़ रुपये कमाए और शनिवार की कमाई में मामूली उछाल देखने को मिला है. शुरुआती अनुमानों के अनुसार शनिवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह फिल्म ने 10 दिनों में कुल 67.53 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित तमिल हिट कैथी की रीमेक फिल्म को 3डी और 2डी में रिलीज़ किया गया था. फिल्म में तब्बू और दीपक डोबरियाल भी हैं.

5:56 PM. 9 Apr 23 5:56 PM. 9 Apr

इंडियाज बेस्ट डांसर को मिल जायेंगे आज टॉप 12

https://www.instagram.com/p/CqzRz7ThhOf/

5:56 PM. 9 Apr 23 5:56 PM. 9 Apr

कपिल शर्मा का नया प्रोमो जारी

कपिल शर्मा में रविवार को इंडियन क्रिकेटर अपनी पत्नी संग कपिल शर्मा के शो में मेहमान बनकर पहुंचेंगे. शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें वो कई खुलासे करते दिख रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CqzYp6uI0Wo/

5:56 PM. 9 Apr 23 5:56 PM. 9 Apr

दूसरे दिन गुमराह की इतनी हुई कमाई

वर्धन केतकर द्वारा निर्देशित फिल्म गुमराह दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही और फिल्म अपनी रिलीज के दूसरे दिन भी टिकट खिड़की पर संघर्ष करती दिखी. शुरुआती अनुमानों के अनुसार, आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म ने अपने पहले शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर केवल 1.25 करोड़ रुपये कमाए.

11:00 AM. 9 Apr 23 11:00 AM. 9 Apr

करण जौहर का पोस्ट वायरल 

करण जौहर को हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. यह सब तब शुरू हुआ जब प्रियंका चोपड़ा जोनास ने बात की कि कैसे उन्हें बॉलीवुड में दरकिनार कर दिया गया. जिसके बाद करण का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें उन्होंने अनुष्का शर्मा के करियर को ‘बर्बाद’ करने की कोशिश के बारे में बात की. करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वह झूठे आरोपों के सामने आत्मसमर्पण नहीं करने जा रहे हैं. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है, आप उठा लो तलवार …. हम मरने वालों में से नहीं.

11:00 AM. 9 Apr 23 11:00 AM. 9 Apr

नव्या नवेली ने इस अंदाज में किया जया बच्चन को बर्थडे विश

नव्या नवेली नंदा ने अपनी दादी जया बच्चन को उनके 75वें जन्मदिन पर विश किया. शनिवार को इंस्टाग्राम पर नव्या ने जया की एक थ्रोबैक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की. यह तस्वीर 1972 की फिल्म शोर की है. क्लोजअप फोटो में जया ने साड़ी, डार्क सनग्लासेस और एक बेरेट पहनी हुई नजर आ रही हैं. जया ने कैमरे से दूर किसी की तरफ देख रही हैं. फोटो को शेयर करते हुए नव्या नवेली नंदा ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “हैप्पी बर्थडे नानी (रेड हार्ट इमोजी)। असली पावरहाउस. वह गोंद जो हम सभी को बांधती है. आई लव यू!” पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, सोनाली बेंद्रे, महीप कपूर और शनाया कपूर ने लाल दिल वाले इमोजी पोस्ट किए.

https://www.instagram.com/p/Cqx5KyBvOjz/

मुख्य बातें

Entertainment News LIVE Updates: दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन आज अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं. उनकी पोती नव्या नवेली नंदा ने अपनी दादी जया बच्चन को उनके 75वें जन्मदिन पर विश किया. शनिवार को इंस्टाग्राम पर नव्या ने जया की एक थ्रोबैक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की. यह तस्वीर 1972 की फिल्म शोर की है जिसमें जया और मनोज कुमार थे. वहीं कंगना रनौत के आरोपों पर करण जौहर ने एक पोस्ट साझा किया है जो वायरल हो रहा है. मनोरंजन जगत की तमाम खबरों के लिए यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >