Entertainment News: बॉलीवुड के गलियारों में आज पूरे दिन क्या हुआ, जानने के लिए यहां पढ़ें

Entertainment News: ‘दिल मिल गए’ एक्टर अयाज खान (Ayaz Khan) और उनकी पत्नी जन्नत (Jannat) माता-पिता बने है. जन्नत ने एक प्यारी से राजकुमारी को जन्म दिया है. एक्टर ने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है. बिपाशा बसु ने कपल को बधाई देते हुए खास पोस्ट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2022 का आयोजन मुंबई में हुआ, जिसमें कई बॉलीवुड के सेलेब्स नजर आए. इसमें अनिल कपूर, विद्या बालन और भूमि पेडनेकर काफी स्टाइलिश लुक में दिखे. चलिए आपको बताते है किसे-किसे अवॉर्ड मिला.

10:26 PM. 22 Dec 22 4:56 PM. 22 Dec

अभिषेक बच्चन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

बी-टाउन में बीते दिनों फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड फंक्शन हुआ. जिसमें अभिषेक बच्चन को दसवीं के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया. बेटे की इस उपलब्धि पर अमिताभ बच्चन काफी खुश हुए और उनकी लगन को खूब सराहा. उन्होंने जूनियर बच्चन की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा, “मेरा गर्व.. मेरी खुशी.. आपने अपनी बात साबित कर दी है.. आपका मजाक उड़ाया गया, उपहास उड़ाया गया.. लेकिन आपने बिना किसी टॉम टॉमिंग के चुपचाप, अपनी ताकत दिखाई.. आप सर्वश्रेष्ठ हैं और हमेशा रहेंगे.”

10:26 PM. 22 Dec 22 4:56 PM. 22 Dec

मिलिंद सोमन के नाम बड़ा रिकॉर्ड

10:26 PM. 22 Dec 22 4:56 PM. 22 Dec

जैकलीन फर्नांडीज ने वापस ली याचिका

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं. एक्ट्रेस ने बीते दिनों कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी. जिसके बाद आज उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली है.

8:09 PM. 22 Dec 22 2:39 PM. 22 Dec

जैकलीन पहुंची कोर्ट

8:09 PM. 22 Dec 22 2:39 PM. 22 Dec

टीना दत्ता ने श्रीजता के लिए कही ये बात

https://www.instagram.com/p/CmcHipTDa30/?hl=en

8:09 PM. 22 Dec 22 2:39 PM. 22 Dec

बिग बॉस के घर में इमोशनल हुई अर्चना गौतम

https://www.instagram.com/p/CmdWVS5DsIn/?hl=en

8:09 PM. 22 Dec 22 2:39 PM. 22 Dec

शालीन के माता-पिता को मिल रही धमकी

बिग बॉस 16 के हाउस में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. कंटेस्टेंट छोटी-छोटी बात पर आपस में एक दूसरे संग लड़ाई कर रहे है. बीते दिनों नॉमिनेशन टास्क में शालीन भनोट और एमसी स्टेन के बीच जमकर बहस हुई. देखने ही देखते दोनों हाथापाई पर उतर आए. इस लड़ाई में शालीन ने जहां एमसी को गालियां दी, वहीं एमसी ने शालीन को घर से उठवाने की धमकी तक दे डाली. अब इस मामले में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के माता-पिता ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है. जिसमें खुलासा किया है कि एमसी स्टैन (MC Stan) की धमकी देने के बाद अब फैंस उन्हें भी धमकी दे रहे हैं. ऐसे में वे लोग अपने बेटे और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

https://www.instagram.com/p/Cmbu9VOSuKb/?hl=en https://www.instagram.com/p/CmbYqY-DTld/?hl=en

8:09 PM. 22 Dec 22 2:39 PM. 22 Dec

क्रिसमस लुक में दिखी प्रीति जिंटा

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें क्रिसमस की तैयारी करते देखा जा सकता है. एक्ट्रेस क्रिसमस ट्री सजा रही है. वहीं खुद सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर सबको विश कर रही है. क्लिप में, एक बड़े क्रिसमस ट्री को घंटियों, गेंदों और परियों की रोशनी से सजाया गया है. पेड़ के पास कई गिफ्ट बॉक्स भी रखे हुए थे. प्रीति ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘क्रिसमस (रेड हार्ट इमोजी) में हमेशा कुछ खास होता है.

https://www.instagram.com/p/Cmc_8g8BWcB/

8:09 PM. 22 Dec 22 2:39 PM. 22 Dec

पूजा हेगड़ा का ग्लैमरस अंदाज

https://www.instagram.com/p/CmcCBX2j00S/?hl=en

8:09 PM. 22 Dec 22 2:39 PM. 22 Dec

सर्कस की एडवांस बुकिंग हुई धीमी

सिम्बा की सफलता के बाद, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह फिल्म सर्कस के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने एक बार फिर से आ रहे हैं. फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) द्वारा 138 मिनट (2 घंटे 18 मिनट) के स्वीकृत रनटाइम के साथ U/A प्रमाणित किया गया है. एडवांस फिल्म की बात करें तो सर्कस ने तीन राष्ट्रीय श्रृंखलाओं, पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में 10,000 टिकट बेचे हैं. भेडिया ने 7500 टिकट बेचे थे, पृथ्वीराज ने लगभग 12,000 टिकट, शमशेरा ने 15,000 टिकट और जुग जुग जियो ने 16500 टिकट बेचे थे. सर्कस की बढ़त इससे कहीं ज्यादा होनी चाहिए थी और अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि एडवांस बुकिंग के आखिरी 36 घंटों में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है.

https://www.instagram.com/p/ClqGJ_ZKnaZ/?hl=en https://www.instagram.com/p/Cl5cqJXoJHj/?hl=en

6:13 PM. 22 Dec 22 12:43 PM. 22 Dec

नकुल मेहता ने शेयर किया ये वीडियो

बड़े अच्छे लगते हैं 2 के लीड एक्टर नकुल मेहता ने नया वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो अपने बेटे सूफी के साथ दिख रही है. ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/CmboPVVjUFA/

6:13 PM. 22 Dec 22 12:43 PM. 22 Dec

पठान का दूसरा गाना Jhoome Jo हुआ रिलीज

6:13 PM. 22 Dec 22 12:43 PM. 22 Dec

सबा इब्राहिम का नया वीडियो वायरल

6:13 PM. 22 Dec 22 12:43 PM. 22 Dec

सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को करेंगे लॉन्च

सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करनेके लिए निर्देशक और टॉप अभिनेत्रियों की तलाश कर रहे हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के लिए सलमान खान ने कथित तौर पर सतीश कौशिक से संपर्क किया और टाइगर के लिए पहली फिल्म निर्देशित करने का अनुरोध भी किया. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है, नैरेशन हो चुका है और अब बस अपोजिट एक्ट्रेस की तलाश की जा रही है.

6:13 PM. 22 Dec 22 12:43 PM. 22 Dec

फिल्म छेलो शो का ऑस्कर में चला जादू

भारत की गुजराती फिल्म छेलो शो ने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म श्रेणी की शॉर्टलिस्ट में ऑस्कर में जगह बनाई है. वहीं, जूनियर एनटीआर और राम चरण के गाने नातू नातु को ‘ओरिजिनल सॉन्ग’ कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है.

6:13 PM. 22 Dec 22 12:43 PM. 22 Dec

पिता बने हरमन बावेजा

बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा और उनकी पत्नी साशा रामचंदानी माता- पिता बन गए है. हरमन के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है. बता दें कि पिछले साल ही हरमन औऱ राशा ने शादी की थी.

6:13 PM. 22 Dec 22 12:43 PM. 22 Dec

जितेंद्र कुमार ने जीता ये अवॉर्ड

सर्वश्रेष्ठ सीरीज (पॉपुलर) का पुरस्कार ‘रॉकेट बॉयज’ को मिला. बेस्ट एक्टर मेल (ड्रामा) ‘रॉकेट बॉयज’ के लिए इश्वाक सिंह को मिला, जबकि साक्षी तंवर को बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल ड्रामा मिला. मिथिला पालकर ने लिटिल थिंग्स सीजन 4′ के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस और जितेंद्र कुमार ने ‘पंचायत’ सीजन 2 के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया.

https://www.instagram.com/p/Cmb6sN8IyWj/

6:13 PM. 22 Dec 22 12:43 PM. 22 Dec

गुल्लक 3 को मिले ये अवॉर्ड

सर्वश्रेष्ठ फिल्म, वेब ओरिजिनल – दसवीं

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, वेब ओरिजिनल फिल्म (पुरुष) – अभिषेक बच्चन (दसवीं)

सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस, वेब ओरिजिनल फिल्म (महिला) – तापसी पन्नू (लूप लापेटा)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, वेब ओरिजिनल फिल्म (पुरुष) – अनिल कपूर (थार)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, वेब ओरिजिनल फिल्म (महिला) – मीता वशिष्ठ

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सीरीज(पुरुष) कॉमेडी – जमील खान (गुल्लक सीजन 3)

सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस, सीरीज (महिला) कॉमेडी – गीतांजलि कुलकर्णी (गुल्लक सीजन 3)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, सीरीज (पुरुष) कॉमेडी – रघुबीर यादव (पंचायत सीजन 2)

सर्वश्रेष्ठ सहायक एक्ट्रेस, सीरीज(महिला) कॉमेडी – नीना गुप्ता (मसाबा मसाबा सीजन 2)

सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी (सीरीज/विशेष) – गुल्लक सीजन 3

https://www.instagram.com/p/Cmb-he1I8_o/

6:13 PM. 22 Dec 22 12:43 PM. 22 Dec

Filmfare OTT Awards 2022 विनर्स लिस्ट

सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म (पॉपुलर चॉइस) – मास्टरजी

बेस्ट सीरीज- रॉकेट बॉयज

बेस्ट निर्देशक, सीरीज- अभय पन्नू (रॉकेट बॉयज)

सर्वश्रेष्ठ एक्टर, सीरीज(पुरुष) ड्रामा- पवन मल्होत्रा(टब्बर)

सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस , सीरीज (महिला) नाटक – रवीना टंडन (आरण्यक)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, सीरीज(पुरुष) नाटक – गगन अरोड़ा (टब्बर)

सर्वश्रेष्ठ सहायक एक्ट्रेस, सीरीज(महिला) नाटक – सुप्रिया पाठक कपूर (टब्बर)

https://www.instagram.com/p/CmcAylRokmO

6:13 PM. 22 Dec 22 12:43 PM. 22 Dec

अभिषेक बच्चन को मिला अवॉर्ड

अभिषेक बच्चन को बेस्ट वेब ओरिजिनल फिल्म के लिए ‘बेस्ट एक्टर (मेल) का अवॉर्ड मिला. जबकि तापसी पन्नू ने ‘लूप लपेटा’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला)’ का पुरस्कार मिला. अनिल कपूर ने सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता.

https://www.instagram.com/p/Cmb_vXIorar/ https://www.instagram.com/p/CmcEUuSIGPI/

12:49 PM. 22 Dec 22 7:19 AM. 22 Dec

फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2022 में ‘रॉकेट बॉयज़’ का जलवा

फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2022 का बुधवार को आयोजन हुआ. रेड कार्पेट पर भूमि पेडनेकर, विद्या बालन, नेहा धूपिया, रवीना टंडन, अनिल कपूर, साक्षी तंवर, हर्षवर्धन कपूर और कई अन्य हस्तियां ने चार चांद लगाया. टेक्निकल कैटेगरी के साथ-साथ प्रमुख श्रेणियों में ‘रॉकेट बॉयज़’ को अधिकांश पुरस्कार मिले.

12:49 PM. 22 Dec 22 7:19 AM. 22 Dec

बिपाश बसु ने अयाज खान को दी बधाई

एक्टर अयाज खान और उनकी पत्नी जन्नत ने अपनी बेटी का नाम दुआ हुसैन खान रखा है. कपल के पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे है. अयाज की दोस्त बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाश बसु ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट लिखा. बिपाशा ने लिखा, दुआ. वह यहां हम सभी के जीवन को प्यार और खुशियों से भरने आई हैं. मेरी प्यारी जन्नत खान और मेरे सबसे प्यारे अयाज खान को बधाई. देवी और दुआ के कारनामों को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती.

https://www.instagram.com/p/Cmb_7TlBD65

मुख्य बातें

Entertainment News: ‘दिल मिल गए’ एक्टर अयाज खान (Ayaz Khan) और उनकी पत्नी जन्नत (Jannat) माता-पिता बने है. जन्नत ने एक प्यारी से राजकुमारी को जन्म दिया है. एक्टर ने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है. बिपाशा बसु ने कपल को बधाई देते हुए खास पोस्ट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2022 का आयोजन मुंबई में हुआ, जिसमें कई बॉलीवुड के सेलेब्स नजर आए. इसमें अनिल कपूर, विद्या बालन और भूमि पेडनेकर काफी स्टाइलिश लुक में दिखे. चलिए आपको बताते है किसे-किसे अवॉर्ड मिला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >