Netflix Top 5 Movies: नहीं देख रहे IPL मैच, नेटफ्लिक्स की इन टॉप 5 मूवीज से करें टाइम पास, LIST

Netflix Top 5 Movies: वीकेंड पर अगर आप कुछ अच्छा देखने का प्लान बना रहे हैं तो नेटफ्लिक्स पर आपके लिए कई सारे ऑप्शन है. हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई कुछ फिल्में ऐसी है, जिसे देखकर आप खूब एंजॉय करेंगे. ट्रेडिंग लिस्ट में इन मूवीज ने जगह बना ली है. आपको बताते है कौन-कौन सी फिल्मों को आप देख सकते है.

सान्या मल्होत्रा, अनंत वी जोशी, विजय राज और राजपाल यादव स्टारर मूवी ‘कटहल’ को नेटफ्लिक्स पर नंबर एक पर है. फिल्म ‘कटहल’ 19 मई को रिलीज हुई थी.

हॉरर फिल्म ‘वीरूपक्ष’ में साई धरम तेज, संयुक्ता मेनन, सुनील और राजीव कंकला है. मूवी नेटफ्लिक्स पर काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. ये मूवी ईद पर रिलीज हुई थी. इसे कार्तिक वर्मा ने डायरेक्ट किया है.

नानी और कीर्ति सुरेश की फिल्म ‘दसारा’ 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसे नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज किया गया है और इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है.

राजकुमार राव की फिल्म ‘भीड़’ को अच्छे रिव्यूज मिले थे, लेकिन सिनेमाघरों में ये अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई. मगर अनुभव सिन्हा की फिल्म नेटफ्लिक्स पर अच्छा परफॉर्म कर रही है.

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने सिनेमाघरों में उम्मीद से कम परफॉर्म किया. लेकिन नेटफ्लिक्स पर ये मूवी काफी समय से चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >