जब इस एक्टर के कॉल करने पर भड़क गए थे अनिल कपूर! गुस्से में कहा था- तेरी ऐसी की तैसी…

1 / 1
जब इस एक्टर के कॉल करने पर भड़क गए थे अनिल कपूर! गुस्से में कहा था- तेरी ऐसी की तैसी…
फुल स्क्रीन में देखें

जब इस एक्टर के कॉल करने पर भड़क गए थे अनिल कपूर! गुस्से में कहा था- तेरी ऐसी की तैसी…

कपिल शर्मा शो भले ही टीवी पर अभी नहीं आ रहा, लेकिन दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है. आए दिन कपिल शो के पुराने किस्से सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है. ऐसे में आपको बताते है जब शो पर जॉनी लीवर आए थे. उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा बनकर अनिल कपूर को फोन किया था.

कपिल शर्मा शो में एक एपिसोड में जॉनी लीवर, वरुण धवन और सारा अली खान अपनी फिल्म ‘कुली नंबर वन’ को प्रमोट करने आए थे. इस दौरान जॉनी ने अनिल कपूर से जुड़ा किस्सा सबको सुनाया था.

कपिल शर्मा से बातचीत के दौरान जॉनी लीवर ने बताया कि फिल्म ‘तेजाब’ की शूटिंग हो रही थी. जॉनी ने कहा, ‘हम लोग ‘तेजाब’ की शूटिंग कर रहे थे. हम लोग बैठकर बातें कर रहे थे तो सोचा चलो यार कुछ करते हैं.

आगे जॉनी ने बताया कि उन्होंने अनिल कपूर को फोन लगा दिया. अनिल से उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा की आवाज में बात की. जॉनी ने कहा, ‘अनिल, मैं शत्रुघ्न बोल रहा हूं. शाम को मिलते हैं.’

अनिल कपूर को ये नहीं पता था कि वो फोन उन्हें जॉनी लीवर ने किया है. उन्हें लगा शत्रुघ्न सिन्हा का कॉल है. जॉनी की बात का जवाब देते हुए अनिल ने कहा, ‘सर जरूर सर, सर, सर.’

जॉनी लीवर को हंसी आ गई और उनकी पोल खुल गई. जिसके बाद अनिल कपूर से उन्होंने कहा, ‘अनिल जी मैं हूं यार, जॉनी लीवर. यह सुनते ही वो बोले-तेरी ऐसी की तैसी…’ ये सुनकर कपिल शो में हर कोई हंसने लगा था.

अनिल कपूर की साल 1988 में आई यह फिल्म तेजाब बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. अनिल के साथ इसमें लीड एक्ट्रेस के रूप में माधुरी दीक्षित थी.

तेजाब के आगामी रीमेक के बारे में अफवाहें काफी समय से हवा में हैं. लेटेस्ट अपडेट आया था कि तेजाब के रीमेक में कार्तिक आर्यन लीड रोल प्ले करेंगे. हालांकि उन्होंने दावा किया कि भूल भुलैया 2 स्टार ने रणवीर के बाहर निकलने के बाद कदम रखा है.

अनिल कपूर हाल ही में फिल्म एनिमल के टीजर में दिखे थे. फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.

अनिल कपूर फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद की बहुप्रतीक्षित फिल्म फाइटर में दिखेंगे. फिल्म, फाइटर, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के बीच पहला सहयोग होगा. बताया जा रहा है कि फिल्म जनवरी 2024 में रिलीज होगी.

पिछली बार अनिल कपूर फिल्म जुगजुग जीयो में नीतू कपूर के साथ नजर आए थे. फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, प्राजक्ता कोली और मनीष पॉल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे.

Also Read: Kaun Banega Crorepati 15: अमिताभ बच्चन को क्यों नहीं पसंद Momos? बोले- बड़ा अजीब सा लगता है…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >