श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर Ex बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya को फिर से कर रही डेट? जानें कौन है वो, PICS

1 / 1
श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर Ex बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya को फिर से कर रही डेट? जानें कौन है वो, PICS
फुल स्क्रीन में देखें

श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर Ex बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya को फिर से कर रही डेट? जानें कौन है वो, PICS

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर अपनी ग्लैमरस तसवीरों को लेकर चर्चा में रहती है. जाह्नवी के पर्सनल लाइफ की बात करें तो खबरें है कि वो एक्ट्रेस अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को फिर से डेट कर रही है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर हाल ही में अनंत अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में नजर आई थी. इस पार्टी में एक्ट्रेस पिंक कलर की साड़ी में काफी खूबसूरत लगी थी. इस पार्टी में वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आई थी.

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो जाह्नवी कपूर का अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के लिए फिर से दिल धड़क रहा है. कुछ हफ्तों से दोनों एक-दूसरे के साथ दिख रहे है. दोनों साथ में वेकेशन भी मनाने गए थे.

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया एक बार फिर से साथ में है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मानें तो, एक सूत्र ने बताया कि जाह्नवीऔर शिखर ने कुछ महीने पहले एक बार फिर से एक-दूसरे से बात करना शुरू किया. पिछले हफ्ते के आसपास दोनों ने फैसला किया कि उन्होंने वास्तव में अपने प्यार को फिर से जगा दिया है.

जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर को इस बात से कोई प्रॉब्लम नहीं कि दोनों ने अपने टूटे रिश्ते को ठीक कर लिया है. हाल ही में बोनी, शिखर के साथ अनिल कपूर के बर्थडे में पोज देते दिखे थे.

शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के ग्रैंडसन है. शिखर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव नहीं रहते है. हालांकि इंस्टा पर उनके 114K फॉलोअर्स है और उन्होंने अबतक सिर्फ 15 पोस्ट किए है. उन्हें सारा तेंदुलकर और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार्स फॉलो करते हैं.

हाल ही में जान्हवी को फिल्म मिली में देखा गया था, जो जो मलयालम थ्रिलर हेलेन की रीमेक थी. अभिनेत्री के पास मिस्टर एंड मिसेज माही है, जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. सुनने में आ रहा है कि वो फिल्म चालबाज में भी नजर आएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >