महंगी चीजों के शौकीन हैं ऋतिक रोशन, सुजैन संग तलाक के बाद सबा आजाद के साथ करेंगे सीक्रेट वेडिंग

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है. अब खबर है कि विक्रम वेधा एक्टर जल्द ही सबा आजाद संग दूसरी शादी कर सकते हैं. एक्टर बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं.

ऋतिक रोशन अपनी लाइफ के बेस्ट फेज में जी रहे हैं, जहां उनके पास कई ब्लॉकबस्टर फिल्में है, लग्जरी लाइफस्टाइल है और साथ में सबा आजाद जैसी कैरिंग गर्लफ्रेंड. सबा विक्रम वेधा एक्टर संग स्पेशल बॉन्डिंग्स शेयर करती हैं.

खबरों की मानें तो एक्टर सीक्रेट तरीके से सबा संग शादी करेंगे. उनके परिवार वाले भी इससे काफी खुश हैं. बता दें कि ऋतिक ने सुजैन से साल 2013 में तलाक ले लिया था. ऋतिक रोशन प्रत्येक फिल्म के लिए 65 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति $370 मिलियन यानी लगभग 2745 करोड़ रुपये के करीब है.

विक्रम वेधा अभिनेता का मुंबई के जुहू में एक सेंटोरिनी-थीम वाला आलीशान घर है. एक्टर उन कुछ मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके पास मुंबई के पॉश इलाके जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर दो अपार्टमेंट हैं. उनमें से एक पेंटहाउस है, जो 38,000 वर्ग फुट में फैला है.

ऋतिक रोशन को महंगी घड़ियों का काफी शौक है. वह रोलेक्स सबमरीनर डेट के मालिक हैं, जिसकी कीमत 7.5 लाख रुपये है. इसके अलावा कार्टियर, राडो, जैगर-लेकोल्ट्रे और बहुत कुछ शामिल है.

ऋतिक रोशन ने साल 2000 में कहो ना … प्यार है से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने फिजा, कभी खुशी कभी गम … जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया. कोई… मिल गया, धूम 2, जोधा अकबर, जिंदगी ना मिलेंगे दोबारा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >