Govinda के हैंडसम बेटे यशवर्धन को देखा आपने? हाइट में हो गए हैं अपने पिता से भी लंबे, PICS

1 / 1
Govinda के हैंडसम बेटे यशवर्धन को देखा आपने? हाइट में हो गए हैं अपने पिता से भी लंबे, PICS
फुल स्क्रीन में देखें

Govinda son Yashvardhan Ahuja dance video

Govinda Son Yashvardhan Ahuja: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा हाल ही में रियलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आए थे. गोविंदा के साथ शो में उनके बेटे यशवर्धन भी दिखे थे. यशवर्धन को देखकर फैंस की नजरें उनपर टिक गई थी.

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा और सुनीता के बेटे यशवर्धन काफी बड़े हो गए है. यशवर्धन 23 के हो गए है और वो काफी हैंडसम और स्टाइलिश है. यशवर्धन हाल ही में अपने माता-पिता के साथ ‘इंडियन आइडल 13’ शो में नजर आए.

‘इंडियन आइडल 13’ में गोविंदा के बेटे यशवर्धन को देखकर फैंस उन्हें बस देखते रह गए. उनकी हाइट उनके पिता से भी ज्यादा हो गई है. गोविंदा और यश ने साथ में डांस भी किया. यश ने अपने कमाल के डांस मूव्स से सबको हैरान कर दिया.

यशवर्धन फिल्मों में कब एंट्री लेंगे, इसका तो फिलहाल पता नहीं. लेकिन इतना तो तय है कि फीमेल फैन उनके स्टाइल और स्मार्टनेस पर अपना दिल जरूर हार जाएगी. इन दोनों फोटोज में यश अपने पिता गोविंदा से कई ज्यादा स्मार्ट लग रहे है.

यशवर्धन अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते है. फोटोज में उनेक ऐब्स साफ दिख रहे है. फिट रहने के लिए स्टारकिड जरूर जिम में जमकर पसीना बहाते होंगे. बता दें कि उनके बहुत कम फोटोज उनके इंस्टाग्राम पर मौजूद है.

यशवर्धन की बहन नर्मदा उर्फ टीना आहूजा भी कई बार रियलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आ चुकी है. यशवर्धन एक कमाल के डांसर भी है और अपनी मां सुनीता के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >