Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की पाखी को लगी खतरों के खिलाड़ी 13 में चोट, पति नील भट्ट ने कह दी बड़ी बात

1 / 1
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की पाखी को लगी खतरों के खिलाड़ी 13 में चोट, पति नील भट्ट ने कह दी बड़ी बात
फुल स्क्रीन में देखें

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की पाखी को लगी खतरों के खिलाड़ी 13 में चोट, पति नील भट्ट ने कह दी बड़ी बात

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी 13 जल्द टीवी पर शुरू हो जाएगा, जिसको लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है. इसमें सीरियल गुम है किसी के प्यार की एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा भाग ले रही है. इसे लेकर उनके पति नील भट्ट ने बड़ी बात कही है.

सीरियल गुम है किसी के प्यार की पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा शो को अलविदा कह चुकी है. शो में वो विराट की लाइफ का किरदार निभाती थी. अब एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रही है.

हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या घायल हो गईं, जब नील से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, बेशक मैं चिंतित था. टेलीचक्कर से इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, मैं उसे लेकर बहुत सुरक्षात्मक हो गया. हालांकि मैं ज़्यादा कुछ नहीं कर सकता क्योंकि मैं यहां हूं और वह वहां है.

नील भट्ट ने आगे कहा, मैंने उससे कहा कि वह अपना ख्याल रखे और उसे कोई स्थायी चोट ना लगा ले. मैं चाहता हूं कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ दे. एक एक्टर के तौर पर उन्हें आगे काम करना है. किसी भी कलाकार के लिए उसका चेहरा और शरीर बहुत महत्वपूर्ण होता है और यह वास्तव में मायने रखता है.

नील ने कहा कि, मैं उसे टिप्स देता रहता हूं. मैं उसे चोट को ठीक करने के लिए गर्म और ठंडे सेक और कुछ उपचारों का उपयोग करने के लिए कहता हूं. बता दें कि एक्ट्रेस रियलिटी शो की शूटिंग के लिए केपटाउन में है.

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात सीरियल गुम है किसी के प्यार में पर हुई थी. शो के दौरान उन्हें प्यार हुआ औऱ बाद में दोनों ने शादी कर ली.

गुम है किसी के प्यार में का ट्रैक 20 साल का लीप लेने वाला है. शो की कहानी आगे बढ़ जाएगी. सई-विराट शो को अलविदा कह देगे. अब शो में नयी कास्ट आएगी.

सई-विराट की जोड़ी फैंस को काफी पसन्द आती थी. अब ऐसे में कुछ समय बाद ये चेहरा सीरियल में नजर नहीं आएगा. हालांकि अब वो कौन से प्रोजेक्ट में काम करेंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >