गौरी खान ने सिर्फ एक शर्ट पहनकर की पार्टी, सुहाना खान बॉडीकॉन ड्रेस में लगी बेहद हसीन, PIC

1 / 1
गौरी खान ने सिर्फ एक शर्ट पहनकर की पार्टी, सुहाना खान बॉडीकॉन ड्रेस में लगी बेहद हसीन, PIC
फुल स्क्रीन में देखें

गौरी खान ने सिर्फ एक शर्ट पहनकर की पार्टी, सुहाना खान बॉडीकॉन ड्रेस में लगी बेहद हसीन, PIC

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान और उनकी बेटी सुहाना खान की कुछ तसवीरें सामने आई है. तसवीरों में गौरी और सुहाना अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ नये साल की पार्टी करते दिखी.

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान अक्सर चर्चा में रहती है. गौर की लेटेस्ट तसवीरें सामने आई है, जिसमें वो अपनी बेटी के साथ नये साल का जश्न मनाते दिखी.

गौरी खान की कुछ फोटोज उनके एक फैन पेज ने शेयर की है. इसमें वो सिर्फ एक शर्ट में नजर आ रही है. उनका लुक काफी स्टाइलिश है और उन्होंने स्नीकर्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है. वहीं, सुहाना खान बॉडीकॉन ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही है. स्टारकिड ने अपने बालों को खुला रखा है.

गौरी खान और सुहाना खान ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ पार्टी की. इस ग्रुप फोटो में गौरी की मां सविता छिब्बर भी नजर आ रही है. फोटोज पर यूजर्स रिएक्ट भी कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, वॉव. एक अन्य यूजर ने लिखा, मां-बेटी का स्टाइल सबसे अच्छा.

सुहाना खान तसवीर में मुस्कुराते हुए दिख रही है. गौरी के भाई विक्रांत छिब्बर की फैमिली भी पार्टी में नजर आई. बता दें कि सुहाना खान पॉपुलर स्टारकिड में से एक है. फिल्मों में आने से पहले ही उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है.

सुहाना खान इन दिनों अपनी फिल्म द आर्चीज को लेकर लाइमलाइट में है. इस फिल्म से सुहाना एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर रही है. फिल्म अगले साल नेटफिल्क्स पर रिलीज होगी. इसमें बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >