Sonu Nigam: अजान विवाद से लेकर फ्लाइट में गाना गाने तक, इन 4 कंट्रोवर्सी ने बढ़ाई थी सोनू निगम की मुश्किलें

1 / 1
Sonu Nigam: अजान विवाद से लेकर फ्लाइट में गाना गाने तक, इन 4 कंट्रोवर्सी ने बढ़ाई थी सोनू निगम की मुश्किलें
फुल स्क्रीन में देखें

Sonu Nigam: अजान विवाद से लेकर फ्लाइट में गाना गाने तक, इन 4 कंट्रोवर्सी ने बढ़ाई थी सोनू निगम की मुश्किलें

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर सोनू निगम इस समय खबरों में बने हुए है. मुंबई में बीती रात एक म्यूजिक इवेंट के दौरान सिंगर और उनके टीम के साथ धक्का-मुक्की हुई. हालांकि इससे पहले सिंगर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके है.

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर सोनू निगम इस समय खबरों में बने हुए है. मुंबई में बीती रात एक म्यूजिक इवेंट के दौरान सिंगर और उनके टीम के साथ धक्का-मुक्की हुई. उनके दोस्त और बॉडीगार्ड को चोट लग गई. हालांकि इसके बाद सिंगर ने चेंबूर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है.

सोनू निगम ने बताया कि, कॉन्सर्ट के बाद मैं स्टेज से नीचे आ रहा था कि एक आदमी स्वप्निल प्रकाश फटेरपेकर ने मुझे पकड़ लिया. फिर उसने हरि और रब्बानी को धक्का दिया जो मुझे बचाने आए थे. फिर मैं सीढ़ियों पर गिर पड़ा. मैंने शिकायत दर्ज कराई ताकि लोग जबरदस्ती सेल्फी लेने और हाथापाई करने के बारे में सोचें.

सोनू निगम अपने विचारों के बारे में बहुत मुखर रहे हैं और कई बार अपने बयानों की वजह से मुश्किल में पड़ जाते है. सोनू ने अजान को लेकर ट्वीट किया था, जिसकी वजह से काफी हंगामा हुआ था. इसपर काफी विवाद हुआ था. उन्होंने लिखा था, ‘लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान से उनकी नींद खराब होती है. वह इस धार्मिक कट्टरता को बर्दाश्त क्यों करें. ऐसा करना तो सरासर गुंडागर्दी है.’

सोनू निगम के जेट एयरवेज वाले विवाद ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. उन्होंने फ्लाइट में गाना गाया था. सिंगर ने उद्घोषणा प्रणाली का इस्तेमाल कर गाना गाया, जिससे क्रू अनाउंसमेंट करते है. इसके बाद क्रू मेंबर्स को निलंबित कर दिया गया था.

राधे मां का समर्थन करने पर सोनू निगम मुश्किल में पड़ गए थे. उन्होंने राधे मां की तुलना काली मां से कर डाला था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था.

सोनू निगम का टी-सीरीज से भी विवाद हुआ था, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे. वह दिव्या खोसला कुमार के साथ एक बुरे विवाद में शामिल हो गए जब उन्होंने आरोप लगाया कि भूषण कुमार गायकों को परेशान कर रहे हैं और टी-सीरीज के प्रमुख के रूप में अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >