दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सालों बाद भी मैं खुद को दोषी…

बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद का ब्रेकअप काफी चर्चा में रहा है. अब एक्ट्रेस ने सालों बाद इसपर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि ये करना आसान नहीं था, लेकिन मैं खुद को दोषी महसूस कर रही हूं.

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल इन-दिनों अपने मंगेतर अपूर्वा पडगांवकर संग लाइफ को एंजॉय कर रही हैं. अब लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने वरुण सूद संग ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है.

अभिनेत्री ने अमृता राव और आरजे अनमोल के साथ उनके शो, कपल ऑफ थिंग्स में बात करते हुए कहा, “जब मैं (अपूर्वा) के आसपास होती थी, तो मुझे एक महिला की तरह महसूस होता था, वहीं (वरुण के साथ) मेरी एनर्जी बिल्कुल अलग थी. मैंने वरुण को अपूर्वा से मिलवाया है.

दिव्या ने आगे कहा, “ब्रेकअप के बाद, अपूर्वा ने मुझसे कहा, ‘अपना मूड खराब मत करो.’ जिसके बाद मैंने उनसे कहा, ‘नहीं, मेरा मूड ऑफ नहीं है, मैं बस दोषी महसूस कर रही हूं कि मैंने फिलींग्स की वजह से किसी का दिल तोड़ दिया.

वरुण के साथ अपने ब्रेकअप के बाद, दिव्या अपूर्वा संग गोवा में छुट्टियां मनाने गई थी. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, ये सब सरप्राइज था मेरे लिए, क्योंकि मैं पहली बार अपूर्व के साथ रातभर रूकी थी. वह मुझे अपने कुलदेवी मंदिर ले गया था.

दिव्या और वरुण टीवी रियलिटी शो ऐस ऑफ स्पेस और स्पिल्ट्सविला में नजर आए थे. उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया, लेकिन पिछले साल ब्रेक-अप की घोषणा की.

उन्होंने अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में इस खबर को शेयर किया था. जिसके बाद फैंस का दिल टूट गया था. कुछ महीने बाद, दिसंबर में दिव्या की सगाई रेस्तरां मालिक अपूर्व पडगांवकर से हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >