Dalljiet Kaur: हल्दी में दलजीत कौर को निहारते रहे होने वाले पति निखिल पटेल, संगीत में इन स्टार्स ने लूटी महफिल

Dalljiet Kaur Haldi Photos: बिग बॉस फेम दलजीत कौर जल्द ही दुल्हन बनने वाली है. दलजीत अपने मंगेतर निखिल पटेल संग शादी कर रही है. कपल अपने प्री-वेडिंग फंक्शन को काफी एन्जॉय कर रहे है. अब हल्दी, संगीत की तसवीरें सामने आ गई है.

बिग बॉस फेम दलजीत कौर अपने मंगेतर निखिल पटेल संग शादी कर रही है. कपल की शादी की रस्में शुरू हो गई है. एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी, संगीत और मेहंदी सेरेमनी की तसवीरें शेयर की है.

दलजीत कौर ने अपनी हल्दी सेरेमनी के लिए येलो साड़ी पहना था. जबकि निखिल स्टाइलिश येलो कुर्ता में काफी स्मार्ट लगे. फोटोज में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिख रहे है.

दलजीत औऱ निखिल की शादी के जश्न में उनके बच्चे भी शामिल हुए है. एक्ट्रेस का एक बेटा जेडन है और निखिल की दो बेटी है. फोटोज पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, नई शुरुआत के लिए, एक समय में एक कदम.

दलजीत अपनी गर्ल गैंग के साथ फोटोज क्लिक करवाते दिखी. उसमें करिश्मा तन्ना, सुनयना फौजदार, शनाया ईरानी दिख रही है. सब अपने हाथ में लगे मेहंदी को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे है.

दलजीत कौर ने साजन जी घर आए पर डांस किया. निखिल पटेल ने भी डांस कर मेहमानों को सरप्राइज दिया. जेडन ने अपनी मां के लिए डांस भी किया. स्टेज पर रिद्धि डोगरा भी डांस कर रही थी.

दलजीत अपनी दोस्तों के साथ पोज देती दिख रही है. बता दें कि दलजीत की शादी पहले बिग बॉस 16 फेम शालीन भनोट से हुई थी. हालांकि बाद में उनका तलाक हो गया.

दलजीत अपने बेटे जेडन के साथ शादी के बाद नैरोबी केन्या में शिफ्ट होंगी. बता दें कि कपल आज शादी करने वाले है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >