Bigg Boss 16 में इस बार कंटेस्टेंट ने नये गेम प्लान से मचाया था धमाल,अब सीजन खत्म होने के बाद फैंस कर रहें मिस

रियलिटी शो बिग बॉस की शुरुआत 2006 में हुई थी और अब तक इसके 16 सीजन हो चुके हैं. इस बार का सीजन काफी मजेदार रहा, फैंस सीजन खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट को काफी मिस कर रहे हैं. इस बार कुछ नई चीजें देखने को मिलीं और कुछ मिथकों को तोड़ा भी गया.

पिछले सीजन से ऐसे उदाहरण सामने आए हैं, जहां कुछ अच्छी दोस्ती शो के अंत में खत्म हो गई है. लेकिन इस सीजन में मंडली फाइनल्स तक एक दूसरे के लिए खड़े रहें और आखिर में मंडली का सदस्य ही ट्रॉफी लेकर घर गया.

अक्सर यह माना जाता है कि अगर आप कंटेंट बनाना चाहते हैं, तो बिग बॉस के घर में लव एंगल होना जरूरी है, लेकिन इस बार यह देखा गया कि लव एंगल्स ने गेम में आगे बढ़ने में कोई मदद नहीं की. चाहे वह शालीन भनोट- टीना दत्ता हों या सौंदर्या शर्मा-गौतम विग का.

बिग बॉस ने हमेशा कई ऐसे टास्क देखे हैं, जहां प्रतियोगियों को फिजिकली टॉर्चर किया जाता है. इस सीजन में भी फिनाले में जाने के लिए प्रतियोगी ने कई परेशानियां झेली और हल्दी पाउडर फेंकना काफी बड़ा मुद्दा बन गया.

सीजन जनवरी में समाप्त होने वाला था, लेकिन इसे बढ़ा दिया गया. जिसके बाद वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर विकास मानकतला ने घर में एंट्री की. उन्होंने अर्चना गौतम की मिमिक्री करनी शुरू की, जो बाहर काफी फेमस हुआ.

यह शो कनेक्शन बनाने के बारे में है, जिसके लिए आपको अच्छे से बोलने की जरूरत है, लेकिन अब्दु रोजिक हिंदी या अंग्रेजी न बोल पाने के बावजूद भी लाखों फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहें.

सीजन 16 की ट्रॉफी रैपर एमसी स्टेन ने उठाई. बहुत से लोग हैरान थे, क्योंकि उन्होंने मान लिया था कि विजेता एक कलर्स का ही कोई फेस होगा. लेकिन ये मिथ्य भी खत्म हो गया.

अर्चना गौतम का न तो कोई लव एंगल था और न ही कोई करीबी दोस्त. ऐसा कोई बड़ा मुद्दा नहीं था, जिसे उन्होंने उठाया न हो. वह अपने दम पर पूरे घरवाले से लड़ने के लिए तैयार रहती थी, उनकी इसी सच्चाई को फैंस ने पसंद किया और वो फिनाले में चली गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >