मोहसिन संग काम करना जादुई था...अनुपमा की किंजल ने सॉन्ग 'कुछ तो जरूर है' में काम करने का बताया एक्सपीरियंस

टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर मोहसिन खान और अनुपमा की ऑनस्क्रीन बहू और एक्ट्रेस निधी शाह हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो 'कुछ तो जरूर है' में नजर आये. इस गाने में स्टार्स की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया.

आजकल एक म्यूजिक वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है. ये सॉन्ग किसी और का नहीं बल्कि निधि शाह और मोहसिन खान का है. निधि अनुपमा में किंजल की भूमिका निभाती हैं, जबकि मोहसिन ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं. दोनों ‘कुछ तो जरूर है’ नामक गाने में नजर आए हैं.

गाने में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा. अब निधि ने एक्टर संग काम करने के अपने एक्सपीरियंस को लेकर बात की है. इंडिया फोरम के साथ एक इंटरव्यू में, निधि शाह ने कहा कि कुछ तो जरूर है में काम करना उनके लिए एक सुंदर अनुभव था.

उन्होंने कहा कि वह ये रिश्ता क्या कहलाता है के मोहसिन खान को कुछ समय से जानती है, लेकिन यह पहली बार है कि जब एक साथ काम किया है.

निधि ने मोहसिन को एक अच्छा अभिनेता कहा. इसके अलावा, उन्होंने अनुपमा के निर्माताओं को उनकी शूटिंग टाइमिंग को संभालने के लिए धन्यवाद दिया.

उन्होंने कहा, “मैं राजन शाही और निर्देशक कुट की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरी तारीखों को एडजस्ट किया और किंजल को खेलने के लिए एक अलग रंग दिया.” रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर ही इस गाने ने यूट्यूब पर 10 लाख व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है.

अनुपमा में, निधि शाह किंजल की भूमिका निभाती है. उन्हें तोशु की पत्नी के रूप में देखा जाता है. शो में वह कठिन समय से गुजर रही हैं, क्योंकि तोशू को लकवा मार गया है, जिसके बाद वह बेड पर लेटा हुआ है.

मोहसिन खान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फीमेल फैन-फॉलोइंग हैं. जो उनकी एक झलक पाने के लिए मरते हैं. मोहसिन ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक की भूमिका निभाई थी. इस किरदार ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >