Anupama: अनुज-अनुपमा की जिंदगी में तूफान लाने वाली 'माया' है बेहद बोल्ड, तसवीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Anupama: अनुपमा सीरियल के एपिसोड में माया की एंट्री हो गई है. छोटी अनु की मां माया का रोल छवि पांडे निभा रही है. छवि पांडे का एक अलग लुक शो में आपको देखने मिलेगा.

सीरियल अनुपमा में मेकर्स नया ट्विस्ट लेकर आए है. छोटी अनु की मां के रूप में माया की एंट्री हो गई है. माया का रोल टीवी एक्ट्रेस छवि पांडे निभा रही है. माया के आने से अनुपमा-अनुज की जिंदगी में नया तूफान आएगा.

माया, अनुपमा-अनुज से अपनी बेटी को छिनने की कोशिश करेगी. इसके लिए वो नये-नये चाल चलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वो अनुज-अनुपमा की जिंदगी में जहर घोलेगी. साथ ही छवि कपाड़िया परिवार में नया तूफान लाने वाली है.

माया यानी छवि पांडे असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस और खूबसूरत है. उनके इंस्टाग्राम पर उनकी एक से बढ़कर एक तसवीरें मौजूद है. वो कई सीरियल्स में नजर आ चुकी है, जिसमें बंधन-सारी उम्र हमें संग रहना है’, ‘सिलसिला प्यार का’, ‘शौर्यवीर एकलव्य की गाथा’, ‘काल भैरव रहस्य’ और ‘लेडीज स्पेशल’ है.

छवि पांडे की बेहद हॉट फोटोज उनके इंस्टाग्राम पर मौजूद है. अपनी ग्लैमरस तसवीरों से वो इंटरनेट पर तहलका मचाती है. उनकी उम्र 36 साल है और वो ‘शुभ लाभ’ में ‘मां लक्ष्मी’ के रूप में दिखी थी.

छवि को इंस्टाग्राम पर 178k लोग फॉलो करते है. उन्होंने अबतक 1,447 पोस्ट किए है और वो 205 लोगों को फॉलो करती है. बता दें कि छवि मुंबई एक सिंगर बनने आई थी, लेकिन वो एक्टर बन गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >