Anupama: अनुपमा छोड़ते ही किंजल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, तोशू की पत्नी अब नजर आएगी इस शो में!

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 को लेकर दर्शकों के बीच काफी ज्यादा क्रेज है. रियलिटी शो में इस समय वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है. इसमें अलग-अलग कंटेस्टेंट का नाम सामने आ रहा है. इसमें एक नाम अनुपमा फेम किंजल यानी निधि शाह है.

अनुपमा में किंजल का रोल निधि शाह निभा रही है. तीन साल तक निधि ने ये रोल निभाया है और अब वो इस किरदार को अलविदा कह रही है. फैंस ये जानकर काफी दुखी होंगे.

पिंकविला से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, मेरा मानना है कि यह मेरे लिए शो छोड़ने का सही समय था. करने के लिए बहुत कुछ नहीं बचा था और यह हमेशा बेहतर होता है कि किसी किरदार को खींचा न जाए और उसका अंत किया जाए.

निधि शाह ने कहा, मुझे यह भी लगता है कि सीरियल में किंजल का ग्राफ बहुत अच्छा था. मुझे कुछ अद्भुत ट्रैक और इमोशन प्रदर्शन करने का चांस मिला.

निधि ने कहा, जब मुझे रोल के बाहर निकलने के बारे में पता चला, तो मैं भावुक और अभिभूत हो गई. मैंने इस रोल को बहुत समर्पण के साथ निभाया है.

निधि शाह उर्फ किंजल ने पुष्टि की कि उन्होंने शो छोड़ दिया है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वह शो में दोबारा प्रवेश करेंगी या नहीं. अब वो अगले किस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

सोशल मीडिया पर ऐसा बज है कि निधि शाह बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में एंट्री लेंगी. हालांकि इस बात पर मेकर्स और ना ही एक्ट्रेस की तरफ से कुछ कहा गया है.

निधि शाह को अनुपमा से काफी लोकप्रियता मिली है. शो ने उन्हें काफी पॉपुलर कर दिया है. सीरियल में वो अनुपमा की बड़ी बहू किंजल का रोल निभाती है. वो शो में एक आदर्श बहू है.

अनुपमा की किंजल यानी निधि असल लाइफ में काफी ग्लैमरस और खूबसूरत है. उनके इंस्टाग्राम पर उनकी कई तसवीरें हैं, जिसमें वो अपनी अंदाए फ्लॉन्ट करती दिख रही है.

अनुपमा की राखी दवे ने भी सीरियल को अलविदा कह दिया है. कहा जा रहा है कि वो भी बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगी. हालांकि अगर ऐसा होता है तो ��ां-बेटी की जोड़ी शो में दिखेंगी.

बता दें कि अनुपमा में किंजल, राखी दवे की बेटी का रोल निभाती है. हालांकि दोनों अब शो छोड़ चुकी है. वो तोशू की पत्नी और अनुपमा की बहू का रोल निभाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >