Empuraan Box Office Collection Day 1: मोहनलाल की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, ओपनिंग डे पर कमाए महज इतने करोड़

Empuraan Box Office Collection Day 1: एल2: एमपुरान बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है और दर्शकों ने पृथ्वीराज सुकुमारन की ओर से निर्देशित फिल्म को सुपरहिट बताया. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितना कलेक्शन किया.

Empuraan Box Office Collection Day 1: मलयालम एक्शन-थ्रिलर एल2 एमपुरान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी सराहना मिली. पृथ्वीराज सुकुमारन की ओर से निर्देशित और मुरली गोपी की ओर से लिखित है यह फिल्म लूसिफेर की सीक्वल है. इसमें मोहनलाल, पृथ्वीराज, टोविनो थॉमस, मंजू वारियर, एंड्रिया तिवादर, जेरोम फ्लिन, इंद्रजीत सुकुमारन, एरिक एबौने और सूरज वेंजारामूडु जैसे कलाकार है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

एल2 एमपुरान ने ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 27 मार्च को रिलीज हुई एल2 एमपुरान ने सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर 13.44 करोड़ की कमाई की. हालांकि आंकड़ा और भी बढ़ने की उम्मीद है. फिल्म की गुरुवार को कुल 58.82 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी. हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन धमाकेदार प्रदर्शन करेगी और दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.

एल2 एमपुरान देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

एल2 एमपुरान देखने के बाद एक यूजर ने इसे मलयालम सिनेमा का KGF कहा. उन्होंने लिखा, “एम्पुरान ब्लॉकबस्टर साबित होगी… यह मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में पहली बार 500 करोड़ तक तो कमाएगी ही.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”#L2Empuraan रिव्यू… पहला पार्ट अच्छा और आकर्षक #मोहनलाल अपने किरदार में चमकते हैं, कहानी अच्छी तरह से बनाई गई है… हर स्टार कास्ट शानदार है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”#एमपुराण एक बेहतरीन, मास मसाला एंटरटेनर है, जिसमें पृथ्वी ने बेहतरीन काम किया है और फैंस के लिए काफी बेहतरीन पल और ट्रीट है.”

April OTT Releases: अप्रैल में मिलेगा हॉरर-क्राइम और थ्रिलर का डोज, ये फिल्में-वेब सीरीज हो रही हैं रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >