Elvish Yadav Net Worth: 25 साल की उम्र में करोड़ों के मालिक हैं एल्विश यादव, गर्लफ्रेंड को दिया था धोखा

Elvish Yadav Net Worth: बिग बॉस ओटीटी 2 में इन-दिनों फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव धमाल मचा रहे हैं. वो हर दिन किसी न किसी कंटेस्टेंट हो रोस्ट कर रहे हैं. आज हम बात करेंगे यूट्यूबर के नेटवर्थ से लेकर लग्जरी कारों के बारे में. साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड कौन है, इसको भी बताएंगे.

सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी को दर्शक काफी ज्यादा प्यार दे रहे हैं. शो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहा है और अपने दिलचस्प कंटेंट के कारण खूब ध्यान आकर्षित कर रहा है. रियालिटी शो की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि इसे दो हफ्ते और बढ़ा दिया गया है. यही नहीं बिग बॉस ने दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है, जिसमें फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशिका भाटिया और एल्विश यादव का नाम शामिल है.

एल्विश यादव के बारे में

एल्विश यादव की यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. एल्विश का जन्म 14 सितंबर 1997 को एक पारंपरिक हिंदू परिवार में हुआ था. एल्विश के पिता राम अवतार सिंह यादव एक कॉलेज लेक्चरर हैं, जबकि उनकी मां सुषमा यादव एक गृहिणी हैं. उनका एक बड़ा भाई कोमल यादव भी है, जो शादीशुदा है. वह कीर्ति यादव को डेट कर रहे थे, जो उनके व्लॉग्स का भी हिस्सा थीं, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया.

https://www.instagram.com/p/CurUf1ettK7/

एल्विश यादव की स्ट्रगल स्टोरी कहानी

एल्विश यादव हमेशा स्कूल में एक प्रतिभाशाली छात्र थे और सरकारी नौकरी करना चाहते थे. उन्होंने हंसराज कॉलेज से बीकॉम किया था और अपने दोस्तों के साथ एक अपार्टमेंट में रह रहे थे. कुछ समय बाद यूट्यूब पर उनकी धाक जमनी शुरू हो गई और देखते ही देखते उनकी एक्टिंग की दुनिया दीवानी हो गई. हर कोई उनसे कनेक्ट करने लगा और लोग उनके ब्लॉग्स को ज्यादा से ज्यादा देखने लगे. उन्होंने आशीष चंचलानी और अमित भड़ाना को अपने आदर्श के रूप में देखा और 2016 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया. एल्विश ने अपना पहला वीडियो हाउ बॉयज़ टेक सेल्फी शीर्षक से अपलोड किया. वह फैमिली कॉमेडी, रोस्टिंग वीडियोज, और डे-टूडे लाइफ ब्लॉग्स को लेकर फैमस होते गये. आज यूट्यूब पर उनके 14.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 6.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

https://www.instagram.com/p/CtrJ_7sNwQQ/
Also Read: जिया शंकर ने अभिषेक मल्हान से पूछा… हम दोनों के बीच क्या चल रहा, जानिये फुकरा इंसान ने क्या दिया जवाब

एल्विश यादव की नेटवर्थ

पिंकविला के मुताबिक, एल्विश की कुल संपत्ति 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उनके पास आलीशान अपार्टमेंट हैं और उनकी मासिक कमाई 10 लाख है. एल्विश का लैविश बंगला अभी बन रहा है. उनके पास करोड़ों का शानदार कार कलेक्शन है, जिसमें एक हुंडई कार और एक पोर्श 718 बॉक्सस्टर शामिल है. उनके पास रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक भी है. वह एक एनजीओ के साथ भी काम करते हैं, जो जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा और गरीबों को भोजन उपलब्ध कराता है. उनके इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल के अनुसार, वह ‘सिस्टम क्लोदिंग’ के संस्थापक भी हैं.

https://www.instagram.com/p/CtrJ_7sNwQQ/

एल्विश यादव-कीर्ति मेहरा के रिलेशनशिप ने बटौरी थी सुर्खियां

एल्विश यादव यूट्यूब पर एक लोकप्रिय वीडियो निर्माता हैं. एल्विश यादव नाम के उनके चैनल के लाखों फॉलोअर्स हैं. उनके कंटेंट की वजह से यूट्यूब सब्सक्राइबर्स दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. जबसे वो बिग बॉस के अंदर आये हैं. फैंस उन्हें काफी ज्यादा सपोर्ट कर रहे हैं और हर रोज ट्विटर पर एल्विश ट्रेंड करवा रहे हैं. हालांकि कभी ये यूट्यूबर किर्ति मेहरा संग रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटौर चुका है. किर्ति एल्विश के हर वीडियोज में नजर आती थी. दोनों रिलेशनशिप में थे और इनकी जोड़ी फैंस को काफी अच्छी लगती थी. कीर्ति ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एल्विश के काफी करीब हैं. वह उनके मेहनती स्वभाव को पसंद करती है. उनके मुताबिक एल्विश बेहद भावुक स्वभाव के व्यक्ति हैं. एल्विश के मुताबिक, कीर्ति बहुत अच्छा खाना बनाती हैं. वह बहुत प्यारी है और उसे वह स्वभाव बहुत पसंद है. दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके बीच एक बड़ा झगड़ा भी हुआ था. जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया.

https://www.instagram.com/p/CsBiqYBAV9Z/

एल्विश और आशिका भाटिया के बीच के पुरानी दुश्मनी

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में आशिका भाटिया और यूट्यूबर एल्विश यादव ने एक साथ एंट्री मारी. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि एक वक्त था जब दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था. आशिका ने खुलासा किया कि लॉकडाउन के दौरान एल्विश ने मेरे ऊपर रोस्ट वीडियो बनाया था और मेरी बॉर्डी वेट का मजाक बनाया था. जिसपर आशिका ने भी उन्हें जवाब दिया था. हालांकि बाद में एल्विश ने उनसे माफी भी मांगी थी.

Also Read: Who Is Elvish Yadav: कौन हैं एल्विश यादव, जिसने बिग बॉस OTT 2 में मारी धमाकेदार एंट्री, अभिषेक से है गहरा नाता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >