Elvish Yadav: फिर फंसे एल्विश यादव, यूट्यूबर के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज, VIDEO

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव एक बार फिर से चर्चा में आ गए है. अब उनके खिलाफ संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स (पीएफए) के कल्याण अधिकारी ने शिकायत दर्ज करायी है.

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए है. सागर ठाकुर संग उनकी लड़ाई अभी खत्म ही हुई थी, जिसके बाद वो एक नये मामले में फंस गए. हाल ही में कुछ दिन पहले एल्विश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो सागर पर लात-घूसे बरसाते दिखे थे. इसके बाद गुड़गांव पुलिस ने एल्विश यादव पर मामला दर्ज किया था. जिसके बाद एल्विश ने अपना बचाव करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था. अब उनके खिलाफ जानवरों के कल्याण के लिए काम करने वाली संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स (पीएफए) के कल्याण अधिकारी ने शिकायत दर्ज करायी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएफए के कल्याण अधिकारी ने गाजियाबाद में एल्विश के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है.

Elvish Yadav-Maxtern: एल्विश और मैक्सटर्न के बीच हुई दोस्ती, बिग बॉस ओटीटी 2 विनर ने कहा- भाईचारा ऑन टॉप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >