Naagin 7: सलमान खान की ये एक्ट्रेस बनेंगी नागिन!एकता कपूर के शो का मिला ऑफर, जानिए कौन है वो बॉलीवुड अभिनेत्री

आयशा सिंह, प्रियंका चाहर चौधरी, सुम्बुल तौकीर खान और निमृत कौर अहलूवालिया के नागिन बनने की कई खबरें सामने आ चुकी है. हालांकि किसी भी नाम को लेकर मेकर्स ने कुछ कन्फर्म नहीं कहा है. अब एक और नाम सामने आया है.

Naagin 7: एकता कपूर का सुपरनैचुरल टीवी शो ‘नागिन’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. नागिन 7 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है और इसे लेकर अलग-अलग एक्ट्रेसेस का नाम सामने आ रहा है. अगली नागिन कौन बनेगी, इसपर सस्पेंस बरकरार है. आयशा सिंह, प्रियंका चाहर चौधरी, सुम्बुल तौकीर खान और निमृत कौर अहलूवालिया के नागिन बनने की कई खबरें सामने आ चुकी है. हालांकि किसी भी नाम को लेकर मेकर्स ने कुछ कन्फर्म नहीं कहा है. अब खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि अगली नागिन डेजी शाह हो सकती हैं.

डेजी शाह बनेंगी नागिन?

सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रही है. रोहित शेट्टी के शो में फैंस उन्हें खतरनाक स्टंट करते देख पाएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो डेजी ने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है. ईटाइम्स से जुड़े सूत्र ने बताया, ‘हां, हम डेजी के साथ बातचीत कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि डील जल्द ही फाइनल हो जाएगी. निर्माता और अभिनेत्री दोनों इस परियोजना पर सहयोग करने के इच्छुक हैं. सूत्र ने आगे बताया कि बाकी कास्टिंग भी चल रही है. हालांकि इस बारे में एक्ट्रेस ने अभी तक कुछ नहीं कहा है.

इन फिल्मों में काम कर चुकी है डेजी शाह

डेजी शाह हेट स्टोरी 3, जय हो और रेस 3 सहित कई फिल्मों में काम किया है. जय हो फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान थे और इस फिल्म से ही उन्हें लोकप्रियता मिली. न्यूज 18 से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा था, “हम दो ओटीटी परियोजनाओं के बारे में बातचीत कर रहे हैं. मैं खतरों के खिलाड़ी 13 क्यों करना चाहती थी इसका कारण यह है कि मेरा ओटीटी प्रोजेक्ट भी एक्शन की तर्ज पर है. इससे मुझे वहां मदद मिलेगी.” बता दें कि सो आज से टीवी पर प्रीमीयर होगा.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के ईशान की तरह शक्ति अरोड़ा भी गुजरे हैं दिल टूटने के दर्द से, एक्टर का छलका दर्द

आयशा सिंह नहीं बनेगी नागिन

वहीं, गुम है किसी के प्यार में की एक्ट्रेस आयशा सिंह के नागिन बनने को लेकर अटकलें काफी तेज थी. आयशा ने हालांकि ऐसी खबरों को फेक बताया था. उन्होंने कहा था, अभी ऐसा कुछ भी मैंने डिसाइड नहीं किया है. कुछ ऐसा नहीं है. अभी जो भी आ रहा है ऑफर हम लोग वो देख रहे है. फिर भी जो भी बेस्ड होगा मुझे लगेगा मुझे करना चाहिए, या जो भी दिलतस्प लगेगा वो मैं करूंगी. आयशा ने गुम है किसी के प्यार में को छोड़ चुकी है.

Also Read: Mirzapur, पाताल लोक और सेक्रेड गेम्स पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं ऐसी वेब सीरीज में काम…

प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस के लिए बुरी न्यूज

वहीं, कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी, एकता कपूर की अगली नागिन बनेंगी. प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है. पिछले सीजन वो सलमान खान के शो बिग बॉस 16 की विनर रही थी. इसके अलावा उन्हें शो उड़ारियां से काफी पॉपुलैरिटी मिली. इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका का असली नाम परी चौधरी है. एक्ट्रेस ने न्यूमरोलॉजिस्ट के कहने पर नाम बदल कर परी से प्रियंका कर लिया था.

सुम्बुल तौकीर खान नहीं होगी नागिन

सुम्बुल तौकीर खान का नाम भी नागिन के लिए चल रहा था. इमली शो से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली. शो में उन्होंने लीड़ रोल निभाया था और उनकी जोड़ी फहमान खान के साथ बनी थी. 19 साल की उम्र में वह बिग बॉस की सबसे कम उम्र की प्रतियोगियों में से एक थी. अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी और बहुत कम उम्र में ही उन्होंने लोकप्रियता हासिल कर ली थी. वह एक सोशल मीडिया सेंसेशन भी बन गई हैं और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है.

Also Read: नहीं खर्च करना चाहते पैसे, फ्री में देखें सस्पेंस से भरपूर ये 10 वेब सीरीज, धांसू कहानी के साथ मिलेगा ट्विस्ट

अबतक ये एक्ट्रेसेस बन चुकी है नागिन

एकता कपूर के शो नागिन में कई पॉपुलर चेहरे दिख चुके है. अबतक मौनी रॉय, तेजस्वी प्रकाश, सुरभि ज्योति, निया शर्मा, अनीता हसनंदानी, महक चहल, उर्वशी ढोलकिया नागिन बन चुकी है. अब देखना है कि अगली नागिन कौन बनेगी. “नागिन” का पहला सीजन 2015 में शुरू हुआ था और उसके बाद से इसके कई सीजन प्रसारित किए गए हैं. यह शो अपनी अद्वितीय कहानी, देखने लायक विज़ुअल इफ़ेक्ट्स और विशेष प्रभावशाली कास्ट के लिए मशहूर हुआ है. “नागिन” ने भारतीय टे­­­­लीविजन पर बड़ी सफलता प्राप्त की है. यह शो भारतीय परिवारों के बीच बहुत प्रसिद्ध हुआ है और अब तक कई सीजनों तक चला है.

Also Read: ऑनस्क्रीन लिपलॉक करने से नहीं कतराए ये सेलेब्स, 23 साल बाद काजोल ने इस एक्टर के लिए तोड़ा नो किसिंग पॉलिसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >