Durga Off Air: ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा का नये शो दुर्गा में नहीं चला जादू, इस महीने हो जाएगा ऑफ-एयर

Durga Off Air: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रणाली राठौड़ का नया शो दुर्गा कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ था. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि शो ऑफ एयर हो सकता है.

Durga Off Air: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली राठौड़ ने अक्षरा का किरदार निभाया था. अक्षरा की जोड़ी शो में हर्षद चोपड़ा के साथ बनी थी. जब शो में जेनरेशन लीप आया तो, प्रणाली ने शो को छोड़ दिया. उसके बाद एक्ट्रेस नये शो दुर्गा में नजर आई, जो इसी साल 16 सितंबर में कलर्स पर शुरू हुआ. सीरियल में उनके अपोज��ट एक्टर आशय मिश्रा नजर आए थे. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि शो ऑफ एयर होने वाला है.

प्रणाली राठौड़ का नया शो होगा ऑफ एयर?

प्रणाली राठौड़ का नया शो दुर्गा दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पा रहा. हाल ही में आई एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शो की टीआरपी लगातार घटती जा रही है. कहा जा रहा है अगले साल जनवरी 2025 में शो बंद हो जाएगा. हालांकि इसपर एक्ट्रेस या मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. फाइनल अनाउंसमेंट के लिए फैंस को इतंजार करना होगा.

आशय मिश्रा संग पहले भी काम कर चुकी हैं प्रणाली राठौड़

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रणाली राठौड़ ने कुछ महीने पहले ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में अपने शो दुर्गा को लेकर बात की थी. उन्होंने राजस्थान में शूटिंग को लेकर कहा था कि शूटिंग के दौरान हमने बहुत अच्छा समय बिताया. जब हम शूटिंग के लिए बाहर गए तो काफी गर्मी थी. लेकिन यह अनुभव दुनिया से अलग था. मैंने अपने जीवन में कभी रेत के टीले नहीं देखे थे, इसलिए मेरे लिए यह एक नया अनुभव था. एक्ट्रेस ने आशय मिश्रा संग काम करने को लेकर कहा था, मैं आशय को 2019 से जानती हूं और हमने एक शो के लिए एक साथ मॉक शूट किया था. इतने सालों के बाद हम दुर्गा के लिए मिले और उसने मुझसे पूछा कि क्या तुम्हें याद है, और मैंने कहा कि हां, मुझे याद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >