'सेकंड शो' नहीं, इस कल्ट फिल्म से होने वाला था Dulquer Salmaan का एक्टिंग डेब्यू; निर्देशक ने खोला 17 साल पुराना राज

दुलकर सलमान ने साल 2012 में 'सेकंड शो' से डेब्यू किया था, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह 2009 में फिल्म 'रितु' से पर्दे पर आने वाले थे। निर्देशक श्यामाप्रसाद ने इस अनसुने किस्से का खुलासा किया है. जानिए क्या थी पूरी कहानी और दुलकर की अगली फिल्म 'आई एम गेम' से जुड़ी खास बातें.

Dulquer Salman Ritu: दुलकर सलमान ने साउथ (मलयालम, तमिल, तेलुगु) फिल्मों के साथ साथ बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से तहलका मचाया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुलकर का एक्टिंग डेब्यू साल 2012 की फिल्म ‘सेकंड शो’ से नहीं, बल्कि इससे करीब तीन साल पहले ही होने वाला था? निर्देशक श्यामाप्रसाद ने हाल ही में इस दिलचस्प किस्से का खुलासा किया है. जिसमें उन्होंने दुलकर को लेकर बात की.

Dulquer Salman Was Set to Make His Debut From Ritu Film: ‘रितु’ से डेब्यू करने वाले थे दुलकर सलमान

दुलकर सलमान ने साल 2012 में श्रीनाथ राजेंद्रन की फिल्म ‘सेकंड शो’ से बतौर अभिनेता करियर शुरू किया था. फिल्म में उन्होंने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था. यह कोई पारंपरिक कमर्शियल एक्शन फिल्म नहीं थी, बल्कि उस दौर में मलयालम सिनेमा में उभर रही नई तरह की कहानी और फिल्ममेकिंग का हिस्सा थी.

हालांकि, दुलकर के करियर की शुरुआत इससे पहले ही हो सकती थी. निर्देशक श्यामाप्रसाद ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी 2009 में आई फिल्म ‘रितु’ में दुलकर को कास्ट करने वाले थे. यानी अगर सब कुछ योजना के मुताबिक होता, तो दुलकर करीब तीन साल पहले ही पर्दे पर नजर आ जाते.

Shyamaprasad Revealed He Met Dulquer When He Went to Mammootty's Home: ममूटी के साथ काम करते समय हुई थी दुलकर से मुलाकात

श्यामाप्रसाद ने दुलकर से अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब वह साल 2007 में ममूटी के साथ फिल्म ‘ओरे कदल’ की शूटिंग कर रहे थे, तब दुलकर काफी छोटे थे और आसपास क्रिकेट खेला करते थे. इसी दौरान श्यामाप्रसाद की मुलकर मुलाकात दुलकर से हुई थी.

उन्होंने आगे बताया कि उनको देखने के बाद उन्होंने उसी समय दुलकर को अपनी फिल्म ‘रितु’ में लेने का मन बना लिया था. उन्होंने बताया कि दुलकर को फिल्म में कास्ट करने की बात लगभग तय थी, लेकिन दुर्भाग्य से यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी.हालांकि, इसके पीछे की कोई खास वजह उन्होंने पब्लिक्ली तौर पर नहीं बताई.

‘Asif Ali in Ritu Film: 'रितु’ ने कई नए कलाकारों को दिया था मौका

दिलचस्प बात यह है कि ‘रितु’ खुद मलयालम सिनेमा के लिए एक अहम फिल्म मानी जाती है. इस फिल्म में आसिफ अली, रीमा कल्लिंगल, निशान और विनय फोर्ट जैसे कलाकार नजर आए थे, जिन्होंने बाद में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई. फिल्म को मलयालम सिनेमा में आने वाले बदलाव की शुरुआती फिल्मों में गिना जाता है.

दुलकर सलमान, फोटो- इंस्टाग्राम

अगर दुलकर उस फिल्म का हिस्सा बनते, तो उनकी फिल्मी यात्रा का रास्ता काफी अलग हो सकता था. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. कुछ साल बाद उन्होंने ‘सेकंड शो’ से शानदार शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी पहचान मजबूत की. यह भी पढ़ें: Lucky Baskhar: नेटफ्लिक्स पर दुलकर सलमान की फिल्म बनी 2024 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली दूसरी फिल्म, जानें कौन बना नंबर 1

Dulquer Work Front: अब ‘आई एम गेम’ में नजर आएंगे दुलकर

फिलहाल दुलकर सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘आई एम गेम’ को लेकर चर्चा में हैं. नहास हिदायत के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर 3 सितंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है. फिल्म में दुलकर के साथ एंटनी वर्गीज और कायाडू लोहड़ भी अहम भूमिकाओं में हैं.

">

फिल्म को लेकर दुलकर ने बताया कि अब वह ऐसे किरदार चुनना चाहते हैं जो उन्हें चुनौती दें. उनके मुताबिक, जब कोई स्क्रिप्ट उन्हें यह सोचने पर मजबूर करती है कि वह उस किरदार को कैसे निभाएंगे, तो वह उसे स्वीकार करना पसंद करते हैं. ‘आई एम गेम’ की कहानी सुनकर भी उन्हें ऐसा ही महसूस हुआ था.

दुलकर ने फिल्म में एंटनी वर्गीज को ‘असली हीरो’ बताया और कायाडू लोहड़ की एक्टिंग की भी तारीफ की. उन्होंने निर्देशक नहास हिदायत की फिल्म को उनका अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बताया.

यह भी पढ़ें: Dulquer Salman ‘कल्कि 2898 एडी’ के बाद इस बड़ी फिल्म में आएंगे नजर, जन्मदिन पर पोस्टर हुआ रिलीज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >