‘दृश्यम 3’ पर आया नया अपडेट, जानिए कब रिलीज होगा टीजर

Drishyam 3 Teaser Date: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आइए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स.

Drishyam 3 Teaser Date: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल एक बार फिर अपने सबसे चर्चित किरदार जॉर्जकुट्टी के साथ स्क्रीन पर लौटने को तैयार हैं. ‘दृश्यम’ के अगले पार्ट को लेकर दर्शकों के बीच पिछले कई महीनों से सस्पेंस बना हुआ था. अब फैंस की इस बेताबी को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट कन्फर्म कर दी गई है. आइए आपको बताते हैं फिल्म की टीजर कब रिलीज होगी.

इस समय रिलीज होगा फिल्म का टीजर

फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए कल का दिन बेहद खास होने वाला है. एक्टर मोहनलाल ने खुद सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि ‘दृश्यम 3’ का पहला टीजर 29 अप्रैल को शाम 5 बजे रिलीज किया जाएगा. पहले यह फिल्म अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में आने वाली थी, लेकिन कुछ बाहरी वजहों से इसे आगे बढ़ा दिया गया था. अब टीजर के साथ ही फिल्म का नया रोमांच शुरू होने वाला है.

यहां देखें पोस्टर

मई महीने में सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

यह फिल्म अब 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा और आखिरी भाग होगी. फिल्म में मोहनलाल के साथ अनसिबा हसन और ईस्थर अनिल फिर से अपने पुराने अंदाज में दिखाई देंगे.

जॉर्जकुट्टी का आखिरी दांव

बता दें कि साल 2013 में आई ‘दृश्यम’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. इसके बाद दूसरे पार्ट को भी खूब सराहा गया. अब तीसरे पार्ट में फैंस यह देखना चाहते हैं कि जॉर्जकुट्टी अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए क्या नया खेल खेलता है. फिल्म को एंटनी पेरुंबवूर ने प्रोड्यूस किया है और इसका संगीत अनिल जॉनसन ने तैयार किया है.

यह भी पढ़ें: वीकेंड के बाद धीमी हुई ‘धुरंधर 2’ की कमाई, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर बनी पकड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >