Drishyam 2 Leaked: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम-2' हुई लीक, HD प्रिंट में इस वेबसाइट से कर रहे डाउनलोड

दृश्यम-2 फिल्म के मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है. फिल्म रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है. फिल्म Tamilrockers, Movierulz जैसी अन्य पायरेसी साइटों पर एचडी प्रिंट में उपलब्ध है.

Drishyam 2 Leaked Online : बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म दृश्यम 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है. मूवी को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिल रहे है. स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद सेलेब्स भी इसकी प्रंशसा कर रहे है. ये मूवी साल 2015 में रिलीज हुई दृश्यम का सीक्वल है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने गुरुवार दोपहर एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. अबतक मूवी के 1.25 लाख टिकट बिक गए है. हालांकि अब रिलीज के कुछ घंटे बाद ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है.

दृश्यम 2 हुई लीक

ये फिल्म पायरेसी का शिकार हुई है. दृश्यम 2 को फुल HD प्रिंट में Tamilrockers, Movierulz, Filmyzilla, Telegram जैसी विभिन्न साइटों पर मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है. ऑनलाइन फिल्म की आसानी से उपलब्धता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को प्रभावित कर सकती है. यह पहली बार नहीं है जब कोई बड़ी रिलीज पायरेसी का शिकार हुई है. अभी हाल ही में ब्रह्मास्त्र, ऊंचाई, कोबरा, लाइगर, लाल सिंह चड्ढा, कटपुतली जैसी फिल्में भी रिलीज के कुछ घंटों के भीतर ऑनलाइन लीक हो गई. आपको बता दें कि ऑनलाइन पाइरेसी 1957 के कॉपीराइट अधिनियम के तहत एक अपराध है और यह सिनेमा के व्यवसाय को भी प्रभावित करता है.

Also Read: Drishyam 2 Review: फुल पैसा वसूल है.. रहस्य और रोमांच से भरी अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’
दृश्यम 2 की कहानी

दृश्यम 2 2015 में आई फिल्म का सीक्वल है. यह पहली फिल्म पर पूरी तरह से निर्भर है. कहानी बार-बार अतीत को रेफ़्रेन्स के तौर पर दिखाती है. मतलब गड़े मुर्दे उखाड़ती है, जो कहानी में दफन है. यही इसे खास भी बनाती है. कहानी पर आते हैं, दृश्यम जहां खत्म हुई थी, उससे कहानी सात साल आगे बढ़ चुकी है. अपना बहुत खास आम आदमी विजय सालगांवकार (अजय देवगन) जो कल तक एक केबल ऑपरेटर था, वह अब मल्टीप्लेक्स थिएटर का मालिक बन गया है. आर्थिक रूप से यह परिवार बहुत संबल नजर आ रहा है, लेकिन मानसिक रूप से अभी भी पूरा परिवार कमजोर है. उन्हें लगता है कि कभी भी पुलिस उनतक पहुंच जाएगी. सबकुछ ऐसे ही चल रहा होता है कि आईजी तरुण अहलावत (अक्षय खन्ना ) की एंट्री होती है, मालूम पड़ता है कि वो मीरा (तबू) का परिचित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >