Drishyam 2 FIRST Look: 2 और 3 अक्टूबर को क्या हुआ था याद है ना? अजय देवगन अपने परिवार के साथ वापस आ गए...

2 और 3 अक्टूबर को क्या हुआ था...आज भी लोगों को याद है. अजय देवगन उर्फ विजय सलगांवकर एक बार फिर अपने परिवार के साथ वापस आ गए हैं. जी हां दृश्यम 2 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. इसका टीजर 29 सितंबर को रिलीज होगा.

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) कई समय से चर्चा में बना हुआ है. अब इसका नया पोस्टर रिलीज हो गया है. फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर भी हैं. 2015 में दृश्यम के साथ देश को इसके मर्डर मिस्ट्री से जोड़े रखने के बाद, निर्माता जल्द ही रोमांचकारी सीक्वल के साथ वापस आएंगे. यह फिल्म इसी नाम से मोहनलाल की मलयालम फिल्म की रीमेक है.

दृश्यम 2 का नया पोस्टर मचा रहा धमाल

दरअसल अजय देवगन ने दृश्यम 2 के बारे में कुछ अपडेट शेयर किया है. जिसमें खुलासा किया है कि बहुप्रतीक्षित फिल्म का टीजर 29 सितंबर को रिलीज होगा. सिंघम अभिनेता ने श्रिया, इशिता और मृणाल के साथ फिल्म का नया लुक शेयर किया है. पोस्टर में देखा जा सकता है कि अजय देवगन और उनकी बेटी पीछे हाथ में कुल्हाड़ी ली हुई है. साथ उनकी छोटी बेटी एक सीडी पकड़ी हुई है. उनके आगे महा सत्संग लिखा हुआ एक घर है, जिसमें 2 और 3 अक्टूबर लिखा है. एक्टर ने पोस्ट को कैप्शन दिया: “2 और 3 अक्टूबर को क्या हुआ था याद है ना? विजय सलगांवकर अपने परिवार के साथ वापस आ गए हैं. टीजर आउट टुमॉरो को याद करें! # Drishyam2.” अक्षय खन्ना फिल्म की टीम में शामिल हो गए हैं, इस बीच, दृश्यम 2 सिनेमाघरों में 18 नवंबर 2022 को रिलीज होने की उम्मीद है.

https://www.instagram.com/p/CjC58-puCnV/
Also Read: लता मंगेशकर जैसा स्टारडम पाना रणबीर कपूर की ख्वाइश, दोनों स्टार्स एक ही दिन सेलिब्रेट करते हैं जन्मदिन
अजय देवगन की दृश्यम साल 2015 में हुई थी रिलीज

बता दें कि अजय देवगन की दृश्यम साल 2015 में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था. वहीं इसमे अजय देवगन के अलावा श्रिया सरन, तब्बू, इशिता दत्ता नजर आई थीं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छा रिसपांस मिला था. वहीं फैंस इसके पार्ट टू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कम बजट में बनी इस फिल्म ने कुल 67.17 करोड़ का बिजनेस किया था. वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘थैंक गॉड’ में नजर आएंगे. इसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. हाल ही में फिल्म कुछ विवाद में भी पहुंची थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >