Drashti Dhami Baby: टीवी की ‘मधुबाला’ बनीं मां, दिवाली से पहले घर आई लक्ष्मी, बोलीं- स्वर्ग से उतरी एक परी

दृष्टि धामी और नीरज खेमका के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है. कपल माता-पिता बन गए है और उन्होंने एक क्यूट वीडियो पोस्ट किया है. उनके पोस्ट पर यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं.

Drashti Dhami Baby: ‘मधुबाला’ फेम एक्ट्रेस दृष्टि धामी और नीरज खेमका अब माता-पिता बन गए हैं. दृष्टि ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. कपल ने एक क्यूट सा पोस्ट लिखकर फैंस संग गुडन्यूज शेयर की. दृष्टि और नीरज ने इसी साल जून में अपने परिवार के साथ एक प्यारे से वीडियो के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. अब कपल के घर एक नन्ही राजकुमारी आ गई है.

दृष्टि धामी बनीं मां

दृष्टि धामी और नीरज खेमका ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी के आने की खुशी शेयर की. उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा, स्वर्ग से एक परी उतर कर उनके दिलों में आ गई. एक नयी जिंदगी. एक नयी शुरुआत. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, वह आ गई. पोस्ट पर मौनी रॉय, नकुल मेहता, अनीता राज सहित कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी. सुरभि ज्योति ने लिखा, बधाई. पूजा गौर ने लिखा, बधाई हो आप दोनों को बहुत सारा प्यार.

शादी के नौ साल बाद मां बनी दृष्टि धामी

दृष्टि धामी और नीरज खेमका ने 2015 में शादी की और शादी के 9 बाद दोनों माता-पिता बने. जून 2024 में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. एक्ट्रेस और नीरज ने एक ग्रैंड बेबी शॉवर भी होस्ट किया था, जिसमें कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए थे. वहीं, एक्ट्रेस ने झलक दिखला जा 6, गीत-हुई सबसे परायी, एक था राजा एक थी रानी, मधुबाला-एक इश्क एक जुनून जैसे कई शोज में काम किया था. आखिरी बार दृष्टि सीरीज दुरंगा में गुलशन देवैया के साथ नजर आई थी. वहीं, हाल ही में प्रिंस नरूला – युविका चौधरी, सना सैयद, स्मृति खन्ना, मसाबा गुप्ता के घर भी नन्ही परी ने जन्म लिया है.

Also Read- KGF 3: यश ने केजीएफ 3 पर तोड़ी चुप्पी, ‘रॉकी भाई’ ही रामायण में बनेंगे रावण, बोले- ये बहुत आकर्षक…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >