"दूसरों की सोच से मत समझो रामायण-महाभारत": कोंकणा सेन ने महाकाव्य को लेकर दिया बयान, इरफान खान को किया याद

"टीवी शो देखकर नहीं, अपनी कल्पना से समझें रामायण और महाभारत"- कोंकणा सेन शर्मा ने सुनाया बचपन का किस्सा. जानिए क्यों उनकी मां अपर्णा सेन ने टीवी पर लगाई थी रोक और इरफान खान को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस.

Konkona Sen Sharma Mahabharat: एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा जस्टिन राव के साथ एक इंटरव्यू के दौरान रामायण और महाभारत का जिक्र करते हुए नजर आईं.  मानसून फिल्म फेस्टिवल के इस इवेंट में  उन्होंने कहा की रामायण और महाभारत  से आपका परिचय किसी  टीवी शो या किसी दूसरे व्यक्ति की सोच के आधार पर नहीं होना चाहिए बल्कि आपकी खुद की इमेजिनेशन से होनी चाहिए.

What Konkona Sen Said in the Interview: क्या कहा कोंकणा सेन ने

जस्टिन राव के साथ इंटरव्यू के दौरान कोंकणा ने बताया कि,

“महाभारत और रामायण से आपका पहला परिचय किसी टीवी शो या किसी दूसरे व्यक्ति की सोच के आधार पर नहीं होना चाहिए. बेहतर है कि पहले आप खुद इन कहानियों को समझें और अपनी कल्पना बनाएं. इसके बाद आप इन्हें अपनी पसंद के अनुसार कहीं भी देख सकते हैं. मैंने भी इनसे जुड़ी कई चीजे देखीं और पढ़ीं. भले ही उस समय मैं सब कुछ पूरी तरह समझ नहीं पाई, लेकिन इससे मेरा ध्यान और एकाग्रता बेहतर हुआ. साथ ही, मैंने यह भी सीखा कि हर चीज का नतीजा तुरंत नहीं मिलता और इसके लिए धैर्य रखना जरूरी है”.

I was Very Excited to Work With Irrfan Khan - Konkona Sen : इरफान के साथ काम को लेकर बहुत एक्ससिटेड थी 

एक्टर इरफान खान के साथ ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ में काम कर चुकी कोंकणा सेन ने राव के साथ इंटरव्यू के दौरान इरफान खान का भी जिक्र किया उन्होंने बताया कि,

"मुझे लगता है कि यह बात 2000 के दशक की शुरुआत की है, जब इरफान खान इतने लोकप्रिय नहीं हुए थे. हालांकि, मैं जानती थी  कि वह एक शानदार अभिनेता हैं और मैं हमेशा उनके साथ काम करना चाहती थी. इसलिए जब भी मुझे पता चलता कि इरफान किसी फिल्म का हिस्सा हैं, तो मैं तुरंत उसमें काम करने के लिए तैयार हो जाती थी. बाद में मुझे पता चलता था कि वह कुछ दूसरे फिल्मों में काम कर रहे होते थे".

कोंकणा ने लीजेंडरी एक्टर इरफान खान के साथ कई नामी और चर्चित फिल्में की हैं, जिसमें लाइफ इन ए मेट्रो, तलवार, आजा नचले, सात खून  माफ, यूं  होता तो क्या होता, राइट या रॉन्ग, दिल कबाड़ी और मेरीडियन लाइन्स हैं.

Konkona Was Not Allowed to Watch Ramayana and Mahabharata on TV: कोंकणा को रामायण और महाभारत देखने की इजाजत नहीं थी

'फिल्म कम्पेनियन' को दिए एक इंटरव्यू में अनुपमा चोपड़ा से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने बताया था कि, उनकी मां और फिल्ममेकर अपर्णा सेन ने उन्हें बचपन में रामायण और महाभारत जैसे पौराणिक सीरियल देखने की इजाजत नहीं दी थी. इसके बजाय, उनकी मां चाहती थीं कि कोंकणा पहले इन महाकाव्यों को किताबों के जरिए पढ़ें. कोंकणा, अपर्णा सेन और लेखक मुकुल शर्मा की बेटी हैं.

कोंकणा ने आगे बताया कि उन्हें रामायण और महाभारत देखने की इन कहानियों को टीवी पर देखने से पहले उन्हें पढ़ना ज्यादा जरूरी है. उन्होंने आगे  कहा कि उनकी मां चाहती थीं कि इन महाकाव्यों से उनका पहला परिचय किसी दूसरे व्यक्ति की कल्पना के जरिए नहीं, बल्कि उनकी अपनी कल्पना के माध्यम से हो.

उस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी मां के साथ अपने रिश्ते और उनके जीवन पर मां के प्रभाव के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि उनकी मां की इस सख्ती की वजह से उन्हें अलग-अलग तरह की कहानियों, कला और विचारों को समझने का मौका मिला. इससे उनके नजरिए को बेहतर तरीके से विकसित होने में भी मदद मिली.

यह भी पढ़ें: Metro In Dino: पंकज त्रिपाठी- इरफान खान की तुलना पर कोंकणा सेन शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल छूने वाली बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >