Rajasthan Deputy CM: दीया कुमारी बनीं डिप्टी सीएम, खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को देती हैं टक्कर

भारतीय राजनेताओं की सूची में कई ऐसी महिला नेता हुई है जो खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती है. ऐसे तो लिस्ट में कई नाम शामिल है, लेकिन हम आपको जयपुर की विद्याधर नगर सीट से भारतीय जनता पार्टी की विजयी उम्मीदवार दीया कुमारी के बारे में बताते है, जो अब राजस्थान की डिप्टी सीएम बन गई है.

जयपुर की विद्याधर नगर सीट से भारतीय जनता पार्टी की विजयी उम्मीदवार दीया कुमारी बेहद खूबसूरत और हसीन है. खूबसूरती के मामले में दीया कुमारी बॉलीवुड की हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती है.

दीया कुमारी आज राजस्थान की डिप्टी सीएम बन गई है. बता दें कि वो दिवंगत महाराजा सवाई भवानी सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की बेटी हैं. दीया कुमारी मान सिंह द्वितीय और महान महारानी गायत्री देवी की पोती है.

दीया कुमारी बेहद खूबसूरत है. वो अकसर साड़ी में नजर आती है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लगती है.

दीया कुमारी का संबंध जयपुर राजघराने से हैं. मान सिंह जो मुगल सम्राट अकबर के नवरत्नों में शामिल थे यह उनका राजघराना था. इसे पहले आमेर और बाद में जयपुर के नाम से जाना गया

खूबसूरती के मामले में यह महिला सांसद किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है. यकीन ना हो तो उनकी ये फोटोज देखिए, जिसपर आपकी नजरें थम जाएगी.

दिया कुमारी ने दिल्ली, मुंबई और ब्रिटेन से पढ़ाई की है. वहीं, उन्होंने लंदन में डेकोरेटिव आर्ट्स में अपनी पढ़ाई कंप्लीट की है.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो दीया कुमारी ने नरेन्द्र सिंह से साल 1994 में शादी की थी. हालांकि साल 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया था.

Also Read: Rajasthan Election results: राजस्थान के रुझानों में बीजेपी की बल्ले -बल्ले,सीएम फेस की दौड़ में कई नेता शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >