दिवाली पार्टी में कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ पर लुटाया प्यार, पैपराजी के सामने किया किस, VIDEO

कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी वाइफ गिन्नी चतरथ को दिवाली पार्टी में स्पॉट किया गया. यहां कपिल ने अपनी पत्नी पर जमकर प्यार लुटाया. उन्होंने पैपराजी के साथ गिन्नी को किस किया.

कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते है. एक्टर इन-दिनों अपनी वेट लॉस को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. हाल ही में कपिल और उनकी वाइफ गिन्नी चतरथ दिवाली पार्टी में स्पॉट किया गया. यहां कॉमेडियन ने अपनी मासूमियत से अपनी महफिल लूट ली. उन्होंने पैपराजी के पोज देते समय गिन्नी को किस कर लिया. जिसके बाद पैप चिल्लाने लगे…एक बार और…वहीं गिन्नी शरमाते हुए मुस्कुराने लगी. दोनों कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कपिल ने गिन्नी को किया किस

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ का ये क्यूट वीडियो फेमस फोटोग्राफर विरल भियानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों कृष्ण कुमार द्वारा आयोजित एक पार्टी में पहुंचे. यहां उन्होंने तसवीरें खिंचवाईं. तस्वीरें क्लिक करने के बाद कपिल गिन्नी चतरथ की ओर झुके और उनके गाल पर किस किया. हैरान गिन्नी मुस्कुराई, कपिल की ओर देखा और शरमा गई. पैपराजी ने ‘एक बार फिर’ चिल्लाया. गिन्नी के साथ जाने से पहले कपिल शर्मा भी शरमा गए, हंसे और पैपराजी पर हाथ हिलाया.

https://www.instagram.com/p/CkENA8wj49P/?
फैंस कर रहे कमेंट

दिवाली बैश पर दोनों कपल ने क्रीम रंग के आउटफिट पहने हुए थे. कपिल ने क्रीम कुर्ता और पायजामा पहना था और गिन्नी ने सिल्क सूट और बहुरंगी दुपट्टा चुना था. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक यूजर ने लिखा, “ओह सो क्यूट मैं वास्तव में गिन्नी को पसंद करता हूं वह बहुत प्यारी है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ” क्यूट है आप दोनों…वाह क्या प्यार है”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”क्या कपिल भाई…फिर से तीसरे बच्चे की प्लानिंग”.

कपिल और गिन्नी की शादी

कपिल ने 12 दिसंबर, 2018 को जालंधर में गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंध गए. वे दिसंबर 2019 में एक बेटी अनायरा शर्मा के माता-पिता बने. दोनों ने फरवरी 2021 में अपने बेटे त्रिशान का स्वागत किया. कपिल ने हाल ही में गिन्नी के साथ बुसान की यात्रा की, जहां बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म ज़्विगाटो की स्क्रीनिंग की गई. उन्होंने बुसान से कई वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >