Divyanka Tripathi शादी के 10 साल बाद बनी मां, दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, जानें बेबी गर्ल है या बॉय

Divyanka Tripathi T win Boys: दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद फाइनली मॉम बन गई हैं. जी हां उनके यहां दो-दो खुशियां आई है. विवेक दहिया ने बताया कि उन्हें जुड़वां बेटे हुए हैं.

Divyanka Tripathi T win Boys: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर डबल-डबल खुशियां आई हैं. कपल शादी के 10 साल बाद फाइनली माता-पिता बन गए हैं. विवेक ने इंस्टाग्राम पर फैंस संग इस खुशखबरी को शेयर किया और बताया कि उन्हें जुड़वां बेटे हुए हैं. फैंस इस गुड न्यूज से काफी खुश नजर आए. उन्होंने कपल को ढेर सारी बधाईयां दी.

दिव्यांका त्रिपाठी ने जुड़वां बेटों को दिया जन्म

विवेक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “हमने भगवान से खुशी मांगी थी और उन्होंने कहा, ‘दुगुनी खुशी ले लो.’ जुड़वां बेटों का आशीर्वाद मिला है.” इसके अलावा, उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “इंतजार आखिरकार खत्म हुआ… ‘बेटे’ आ गए हैं और जिंदगी पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है… मेरे करण अर्जुन आ गए! दिव्यांका और मैं माता-पिता बनने के इस प्यारे चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं. इसलिए हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरुरत है.”

न्यूबोर्न बेबी और दिव्यांका हैं हेल्दी

विवेक ने यह भी कंफर्म किया कि न्यूबोर्न बेबी और दिव्यांका दोनों स्वस्थ हैं और परिवार इस खुशी को एंजॉय कर रहा है. विवेक ने आगे कहा, “हम अपने जुड़वां बेटों का स्वागत करते हुए बेहद खुश और आभारी हैं. यह हमारे परिवार के लिए सचमुच सबसे खूबसूरत और इमोशनल पल है.” फैंस ने कपल को ढेर सारी बधाई दी. एक यूजर ने लिखा, ”बधाई हो मेरे फेवरेट कपल.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बधाई हो ईशी मां.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”दुगनी हंसी, दुगनी मुस्कान और दुगना प्यार! आपके जुड़वां बेटों के लिए हार्दिक बधाई.” कपल ने हाल ही में ड्रीमी मेटरनिटी फोटोशूट करवाई थी. जिसमें वह व्हाइट कपड़ों में काफी प्यारे लग रहे थे.

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह नहीं Dhurandhar की सफलता का श्रेय वरुण धवन ने इस शख्स को दिया, बोले- निर्देशक की जीत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >