Sooraj Pancholi On Disha Salian Case: दिशा सालियान की मौत से जुड़े केस में अब सूरज पंचोली ने भी अपनी कहानी का वो पन्ना खोल दिया है, जिसे वह सालों से बंद रखे हुए थे. CBI जांच के बीच एक्टर का नाम आने के बाद आखिरकार उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ दी है.
दिशा सालियान केस पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘कभी नहीं मिला दिशा और आदित्य ठाकरे से’
दिशा सालियान की मौत से जुड़े मामले में अपना नाम सामने आने के बाद सूरज पंचोली ने बताया कि वह हर रिपोर्ट और दावे पर सफाई देना नहीं चाहते थे, लेकिन लगातार उनका नाम इस मामले से जोड़े जाने के बाद उन्हें लगा कि अब खुद की बात रखना जरूरी है.
सूरज ने कहा कि वह लंबे समय तक इसलिए शांत रहे, क्योंकि हर बार सामने आने वाली किसी खबर या उनके बारे में लिखी गई हर स्टोरी का जवाब देना उन्हें जरूरी नहीं लगा, लेकिन जब एक ही तरह की बातें लगातार दोहराई जाने लगें, तो एक वक्त ऐसा आता है जब व्यक्ति को खुद सामने आकर अपनी बात कहनी पड़ती है.
ये भी पढ़ें: Disha Salian केस में CBI जांच का आदेश: वकील Nilesh Ojha का दावा - 'हमारे पास डिजिटल सबूत, अब बच नहीं पाएंगे आरोपी'
क्या दिशा सालियान से मिले थे सूरज पंचौली
इसके बाद एक्टर ने सीधे तौर पर दिशा सालियान और आदित्य ठाकरे से कथित कनेक्शन को लेकर अपना पक्ष रखा. सूरज के मुताबिक, उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी भी दिशा सालियान से मुलाकात नहीं की है. उन्होंने यह भी दावा किया कि वह आदित्य ठाकरे से भी कभी नहीं मिले हैं. यानी सूरज ने अपने बयान में उन कनेक्शंस को पूरी तरह खारिज किया है, जिनकी चर्चा इस केस को लेकर होती रही है.
सूरज पंचोली बोले- पहले फैक्ट्स चेक करें, फिर राय बनाएं
सूरज पंचोली ने लोगों से अपील की है कि किसी व्यक्ति की जिंदगी या उसके कैरेक्टर को लेकर राय बनाने से पहले फैक्ट्स को जरूर चेक करें. सूरज ने साफ शब्दों में कहा कि सिर्फ किसी खबर की हेडलाइन या टीवी पर हुई बहस को सबूत नहीं माना जा सकता. उनके मुताबिक, किसी के कुछ कह देने भर से वह बात फैक्ट नहीं बन जाती. एक्टर ने इस पूरे मामले में तथ्यों के सामने आने और जांच की प्रक्रिया पर भरोसा जताया है.
दिशा केस में जांच एजेंसियों को सपोर्ट करेंगे सूरज
सूरज ने दिशा सालियान की मौत की निष्पक्ष और पूरी जांच का सपोर्ट भी किया. उन्होंने कहा कि अगर जांच एजेंसियों को उनकी जरूरत पड़ती है, तो वह सहयोग करने के लिए तैयार हैं. एक्टर ने यह भी कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. उन्होंने दावा किया कि इससे पहले भी जांच एजेंसियां उनसे पूछताछ कर चुकी हैं और जरूरत पड़ने पर वह दोबारा भी जांच में सहयोग करेंगे.
ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उठे सवालों में क्यों आए सूरज, डीनो, रिया और आदित्य ठाकरे? पढ़िए पूरी कहानी
