Dipika Kakar को हुई गंभीर बीमारी पर ननद सबा इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कितना भी रो लो…

Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन-दिनों बड़ी मुसीबत आ गई है. एक्ट्रेस को हाल ही में पता चला कि उन्हें बॉल जितना ट्यूमर है. यह खबर उनके परिवार के लिए चौंकाने वाली थी. अब ननद सबा इब्राहिम ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Dipika Kakar: टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इन-दिनों लीवर ट्यूमर से गुजर रही है. उनके पति शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैंस को उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया. शोएब ने कहा कि दीपिका के लीवर में टेनिस बॉल जितना ट्यूमर डायग्नोज हुआ है. जिससे उनकी सर्जरी करवानी पड़ेगी. हमने कई और जांच किए, लेकिन कैंसर का कुछ फिलहाल निकला नहीं है. आप लोग बस दुआ कीजिए, कि सबकुछ ठीक हो जाए. अब एक्ट्रेस की ननद सबा इब्राहिम ने भी भाभी की बीमारी पर चुप्पी तोड़ी है.

दीपिका की बीमारी पर क्या बोली ननद सबा

सबा इब्राहिम और उनके पति खालिद नियाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो डाला, जिसमें दीपिका कक्कड़ के लिवर ट्यूमर पर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी और बच्चे से ज्यादा भाभी की चिंता है. वह उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रही हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “अल्लाह पर भरोसा रखना जरूरी है… ये चीज मैंने इस टाइम पर सीखी है, क्योंकि आप कितना भी रो लो, कर लो, कुछ नहीं होगा. 2-3 दिन सब ठीक है.”

दीपिका की हालत जान रो पड़ी थी सबा

सबा ने आगे बताया कि शुरुआत में वह दीपिका से नहीं मिली थीं और उनके पेट में दर्द होने के बारे में उन्हें सिर्फ अपनी मां से पता चला था, लेकिन जब डॉक्टर ने दीपिका को सीटी-स्कैन कराने की सलाह दी, तो वह हैरान रह गईं. उन्होंने कहा, “हम आपस में चर्चा कर रहे थे कि सीटी स्कैन क्यों सुझा रहे हैं. सामान्य पेट दर्द में तो अल्ट्रासाउंड होता है. हालांकि जब पता चला, तो मैं रोने लगी थी. भाभी को ट्यूमर निकालने के लिए सर्जरी करवानी होगी.”

खालिद नियाज ने यह कहा

इसके अलावा, व्लॉग में खालिद ने खुलासा किया कि सबा अगले हफ्ते अपने बच्चे को जन्म देगी. उन्होंने सभी से दीपिका और सबा के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया. उन्होंने यह भी कहा कि दीपिका एक बेहद मजबूत महिला हैं और वह हर परिस्थिति को पार कर लेगी.

यह भी पढ़ें- Phir Hera Pheri 3: सुनील शेट्टी ने परेश रावल के हेरा फेरी 3 छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बाबू भैया के बिना श्याम…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >